पटना-गया सड़क को दुरुस्त करने का प्लान बताएं – हाइकोर्ट

पटना : पटना हाइकोर्ट ने पटना-गया सड़क की दयनीय स्थिति में सुधार लाने और फल्गू नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने की योजना पर अधिकारियों को साझा कार्यक्रम बनाने का आदेश दिया. मंगलवार को इस मामले में दायर याचिका की सुनवाई के दौरान कोर्ट में मौजूद नगर विकास विभाग के सचिव आनंद किशोर के साथ ही […]
पटना : पटना हाइकोर्ट ने पटना-गया सड़क की दयनीय स्थिति में सुधार लाने और फल्गू नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने की योजना पर अधिकारियों को साझा कार्यक्रम बनाने का आदेश दिया. मंगलवार को इस मामले में दायर याचिका की सुनवाई के दौरान कोर्ट में मौजूद नगर विकास विभाग के सचिव आनंद किशोर के साथ ही पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव, जल संसाधन व पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव, गया के डीएम, गया म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन के आयुक्त, एनएचआइए के क्षेत्रीय अधिकारी और नोडल अधिकारी को कहा कि सब लोग एक साथ मिल बैठ कर पटना-गया रोड, फल्गु नदी में बढ़ रहे प्रदूषण, गया शहर के विकास, पीने के पानी की समुचित व्यवस्था और सीवरेज प्लान के साथ ही नालंदा और राजगीर के विकास के लिये मास्टर प्लान बनाकर इसकी पूरी जानकारी 20 दिसंबर तक कोर्ट को देने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










