पटना : रिसेप्शन पार्टी में हर्ष फायरिंग, एक घायल

Updated at : 09 Dec 2019 9:34 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : रिसेप्शन पार्टी में हर्ष फायरिंग, एक घायल

पटना : जक्कनपुर थाना क्षेत्र के बटुकेश्वर दत्त लेन में आयोजित एक रिसेप्शन पार्टी में हर्ष फायरिंग के दौरान एक युवक को गोली लग गयी. जिसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया. गोली युवक के दाहिने पैर में लगी है. आसपास के लोगों ने बताया कि पांच दिसंबर को शादी के बाद रविवार को […]

विज्ञापन
पटना : जक्कनपुर थाना क्षेत्र के बटुकेश्वर दत्त लेन में आयोजित एक रिसेप्शन पार्टी में हर्ष फायरिंग के दौरान एक युवक को गोली लग गयी. जिसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया. गोली युवक के दाहिने पैर में लगी है. आसपास के लोगों ने बताया कि पांच दिसंबर को शादी के बाद रविवार को रिसेप्शन पार्टी थी. दुल्हन जैसे ही स्टेज पर पहुंची खुशी में दूल्हे के एक दोस्त ने पिस्टल निकाल कर फायरिंग की, जिसकी गोली दीवार से टकरायी और एक 25 साल के युवक के पैर में लग गयी.
मौके पर पहुंची जक्कनपुर थाने की पुलिस ने मामले छानबीन की, थाना प्रभारी मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि हर्ष फायरिंग के दौरान युवक को गोली लगी, लेकिन किसी ने भी इस बारे में पुलिस को लिखित में शिकायत दर्ज नहीं करायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन