पटना : अब ऑनलाइन बुकिंग पर की जायेगी बीज की होम डिलिवरी
Updated at : 07 Dec 2019 8:29 AM (IST)
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने हाइ डेंसिटी पॉली इथेलाइन में मिलने वाले बीज पैकेट का किया उद्घाटन पटना : राज्य में किसानों को ऑनलाइन बुकिंग पर बीज की होम डिलिवरी की जायेगी. इसकी शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर बांकी जिले में कर पहली बार घर पर ही 1700 किसानों को बिहार राज्य बीज निगम की ओर […]
विज्ञापन
कृषि मंत्री ने हाइ डेंसिटी पॉली इथेलाइन में मिलने वाले बीज पैकेट का किया उद्घाटन
पटना : राज्य में किसानों को ऑनलाइन बुकिंग पर बीज की होम डिलिवरी की जायेगी. इसकी शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर बांकी जिले में कर पहली बार घर पर ही 1700 किसानों को बिहार राज्य बीज निगम की ओर से बीज उपलब्ध कराया गया है.
क्रमश: इसे अन्य जिलों में भी लागू किया जायेगा. शुक्रवार को कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने विकास भवन स्थित कृषि विभाग के सभागार में इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राज्य के 243 बीज फाॅर्म हाउसों को ठीक करने व उसे पीपीपी मोड या अन्य वैकल्पिक तरीकों से संचालन करने का प्रयास किया जा रहा है. मंत्री ने शुक्रवार को बीज के नये हाइ डेंसिटी पॉली इथेलाइन वाले पैकेट का उद्घाटन किया. ये नये बैग 40, 20, 10 और आठ किलो के पैकेट में उपलब्ध हैं.
छत पर सब्जी उगाने पर 50 फीसदी सब्सिडी : कृषि विभाग के उद्यान निदेशालय की ओर से छत पर बागवानी योजनाओं की शुरुआत की जा रही है.
इसमें पालयट प्रोजेक्ट के तौर पर गया, पटना, मुजफ्फरपुर, नालंदा और भागलपुर शहरों में लागू किया जायेगा. छतों पर आर्गेनिक सब्जी आदि उगाने वाले लोगों को 50 फीसदी तक का अनुदान दिया जायेगा. शुक्रवार को मंत्री ने उद्यान निदेशालय की ओर से चलायी जाने वाली सभी योजनाओं मसलन, छत पर बागवानी, सामूहिक नलकूप योजना, राष्ट्रीय व मुख्यमंत्री बागवानी मिशन, पॉली हाउस जीर्णोद्धार योजना से लेकर अन्य सभी योजनाओं को ऑनलाइन करने की शुरुआत भी की गयी.
अब कृषि विभाग के तर्ज पर उद्यान विभाग की ओर से चलने वाली सभी योजनाओं के लिए लोग ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं और आवेदन का स्टेटस भी देख सकते हैं.
घट गया उत्पादन
तमाम दावों के बावजूद बीज निगम का उत्पादन बीते वर्षों के मुकाबले घटा है. 2014-15 में खरीफ व रबी में 283862.44 मीटरिक टन, 2015-16 में 149887.97 मीटरिक टन, 2016-17 में 225470.97 मीटरिक टन, 2017-18 में 184383.86 मीटरिक टन और बीते वर्ष में 2018-19 में मात्र 136431.37 मीटरिक टन बीज का उत्पादन हो पाया है.
कार्यक्रम में कृषि मंत्री ने कहा कि दोनों सीजनों को मिला कर राज्य में 15 लाख क्विंटल बीज की आवश्यकता होती है, मगर बीज निगम 20 फीसदी की उत्पादन कर पाता है. बीते वर्ष में बाढ़-सुखाड़ के कारण बीज उत्पादन में और कमी आयी है. कार्यक्रम में कृषि विभाग के निदेशक आदेश तितरमारे, उद्यान निदेशालय के निदेशक नंद आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




