पटना : दलित सेना का होगा विस्तार, कमेटी गठित
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : दलित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोजपा सांसद पशुपति कुमार पारस के निर्देश पर संगठन को मजबूत करने के लिए 10 से 30 दिसंबर तक जिलों में नेता दौरा पर रहेंगे. इसका नेतृत्व दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष अंबिका प्रसाद बिनु करेंगे. प्रदेश प्रवक्ता ललन चंद्रवंशी ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने […]
विज्ञापन
पटना : दलित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोजपा सांसद पशुपति कुमार पारस के निर्देश पर संगठन को मजबूत करने के लिए 10 से 30 दिसंबर तक जिलों में नेता दौरा पर रहेंगे. इसका नेतृत्व दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष अंबिका प्रसाद बिनु करेंगे. प्रदेश प्रवक्ता ललन चंद्रवंशी ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने कोर कमेटी का गठन किया है.
इसमें प्रदेश अध्यक्ष अंबिका प्रसाद बिनु, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल, दलित सेना बिहार प्रभारी महताब आलम, प्रदेश के प्रधान महासचिव घनश्याम दाहा और लोजपा के महासचिव रंजीत कुमार मुख्य रूप से होंगे. प्रदेश प्रवक्ता ललन चंद्रवंशी ने बताया कि प्रथम चरण में नवादा, नालंदा, जहानाबाद, दूसरे चरण में शेखपुरा, लखीसराय, तीसरे चरण में सीतामढ़ी, सीवान और मुजफ्फरपुर में जनसंपर्क अभियान चलाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










