ePaper

बिहार में बायोफ्लॉक विधि से मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया जायेगा : CM नीतीश

Updated at : 03 Dec 2019 8:19 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में बायोफ्लॉक विधि से मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया जायेगा : CM नीतीश

पटना : बिहारके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल-जीवन-हरियाली जागरूकता सम्मेलन में भाग लेनेके पश्चात पश्चिम चंपारण जिले के मंझौलिया प्रखंड पहुंचे. मुख्यमंत्रीने यहां परसा बरवा पंचायत के बघंवरपुर में किसान देवानंद सिंह द्वारा बायोफ्लॉक विधि से किये जा रहे मत्स्य पालन का अवलोकन किया. अवलोकन के पश्चात मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बायोफ्लॉक विधि से […]

विज्ञापन

पटना : बिहारके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल-जीवन-हरियाली जागरूकता सम्मेलन में भाग लेनेके पश्चात पश्चिम चंपारण जिले के मंझौलिया प्रखंड पहुंचे. मुख्यमंत्रीने यहां परसा बरवा पंचायत के बघंवरपुर में किसान देवानंद सिंह द्वारा बायोफ्लॉक विधि से किये जा रहे मत्स्य पालन का अवलोकन किया. अवलोकन के पश्चात मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बायोफ्लॉक विधि से मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया जायेगा.

मुख्यमंत्रीनीतीश कुमार ने पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की सचिव श्रीमती एन विजयालक्ष्मी एवं जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव हंस को इस संबंध में अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया.मौके पर मौजूद पश्चिमी चंपारण के जिलाधिकारी डॉ. निलेश रामचंद्र देवरे ने मुख्यमंत्री को बताया कि कम जगह में इस विधि से मछली की अच्छी पैदावार की जा रही है. किसान देवानंद सिंह ने इसे उदाहरण के रुपमें पेश कियाहै,लेकिन इस विधि को अपनाने से कम खर्च में किसान मछली की अच्छी पैदावार कर सकते हैं.

मुख्यमंत्री ने पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की ओर से बायोफ्लॉक विधि पर लगायी गयी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया. इस अवसर पर विधायक प्रकाश राय, मुख्य सचिव दीपक कुमार, पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, सचिव पशु एवं मत्स्य संसाधन श्रीमती एन विजयालक्ष्मी, आयुक्त तिरहुत प्रमंडल पंकज कुमार, सचिव जल संसाधन संजीव हंस, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जिलाधिकारी पश्चिमी चंपारण डॉ. निलेश रामचंद्र देवरे सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन