ePaper

पटना : उचित दर पर सब्जी, खुलेंगे 150 आउटलेट

Updated at : 28 Nov 2019 8:43 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : उचित दर पर सब्जी, खुलेंगे 150 आउटलेट

पटना : आम लोगों को उचित दर पर सब्जी उपलब्ध करवाने के लिए पांच जिलों में तीन सालों में करीब 150 रिटेल आउटलेट खोले जायेंगे. इनमें पटना, नालंदा, वैशाली, समस्तीपुर व बेगूसराय जिले शामिल हैं. पटना शहर में रिटेल आउटलेट खोलने के लिए नगर निगम से जमीन उपलब्ध करवाने को कहा गया है. यह जानकारी […]

विज्ञापन
पटना : आम लोगों को उचित दर पर सब्जी उपलब्ध करवाने के लिए पांच जिलों में तीन सालों में करीब 150 रिटेल आउटलेट खोले जायेंगे. इनमें पटना, नालंदा, वैशाली, समस्तीपुर व बेगूसराय जिले शामिल हैं.
पटना शहर में रिटेल आउटलेट खोलने के लिए नगर निगम से जमीन उपलब्ध करवाने को कहा गया है. यह जानकारी सहकारिता मंत्री राणा रणधीर ने विस में कांग्रेस के विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा के प्रश्न के जवाब में दी. सहकारिता मंत्री राणा रणधीर ने कहा है कि बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण व विपणन योजना का उद्देश्य सब्जी उत्पादकों का उत्पादन का सही मूल्य दिलाना है. साथ ही सब्जी क्षेत्र में प्रोसेसिंग के माध्यम से व्यवस्था में सुधार करना है. उन्होंने बताया कि प्रखंड स्तर पर प्राथमिक सहकारी समिति सहित जिला और राज्य स्तर पर प्राथमिक सहकारी समितियों को मिलाकर सब्जी प्रसंस्करण व विपणन सहकारी संघ बनाया जायेगा. इसके तहत पहले तीन साल के लिए पटना, नालंदा, वैशाली, समस्तीपुर व बेगूसराय में प्रखंड स्तर पर प्राथमिक समितियां गठित की जायेगी. प्रखंड स्तरीय प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समितियों में जमीन उपलब्ध हो चुकी है.
पटना में अब तक 43 लाख की सब्जी रिटेल आउटलेट से बेची गयी है : पटना शहर में चार मार्च, 2019 से 12 मोबाइल वैन से सरकारी ब्रांड से सब्जी बेची जा रही है. अब तक 43 लाख, 65 हजार रुपये की सब्जी रिटेल आउटलेट के माध्यम से बेची गयी है. सब्जी प्रसंस्करण व विपणन योजना के तहत 20 करोड़, 39 लाख संघ को उपलब्ध करवाये गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन