पटना :अनशन में शामिल होंगे महागठबंधन के नेता
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा सोमवार को मिलर हाइस्कूल के मैदान का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान में पूरे बिहार की हालत खराब है. सरकार में संवेदनशीलता नहीं है. महात्मा गांधी ने भी आमरण अनशन किया था, आज हम भी गांधी के […]
विज्ञापन
पटना : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा सोमवार को मिलर हाइस्कूल के मैदान का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान में पूरे बिहार की हालत खराब है. सरकार में संवेदनशीलता नहीं है. महात्मा गांधी ने भी आमरण अनशन किया था, आज हम भी गांधी के बताये हुए रास्ते पर चल रहे हैं.
जब तक बिहार सरकार केंद्रीय विद्यालय खोलने का आदेश नहीं देगी. तब-तक मेरा आमरण अनशन चालू रहेगा. आमरण अनशन में महागठबंधन के सभी नेता मौजूद रहेंगे. केंद्रीय विद्यालय खोलने का प्रस्ताव के लिए नवादा के सांसद एवं लोक जनशक्ति पार्टी के नेता रामविलास पासवान, सांसद गिरिराज सिंह, नवादा के विधायक से भी हमारी बात हुई है. सरकार की ओर से किसी तरह की कोई पहल नहीं करने के बाद आमरण अनशन किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










