लालू ने भ्रष्टाचार से लड़ने के बजाय घोटालों की झड़ी लगा दी : सुशील मोदी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि लालू प्रसाद ने जो राजनीति डॉ लोहिया के गैर-कांग्रेसवाद, भ्रष्टाचार-परिवारवाद के खिलाफ जेपी आंदोलन और पिछड़े वर्गों को सामाजिक न्याय दिलाने के आंदोलन से शुरू की थी, वह सिद्धांतों को तिलांजलि देकर सत्ता व संपत्ति के लिये किये गये शर्मनाक समझौतों के गर्त […]
विज्ञापन
पटना : डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि लालू प्रसाद ने जो राजनीति डॉ लोहिया के गैर-कांग्रेसवाद, भ्रष्टाचार-परिवारवाद के खिलाफ जेपी आंदोलन और पिछड़े वर्गों को सामाजिक न्याय दिलाने के आंदोलन से शुरू की थी, वह सिद्धांतों को तिलांजलि देकर सत्ता व संपत्ति के लिये किये गये शर्मनाक समझौतों के गर्त में डूब गयी.
लालू प्रसाद ने भ्रष्टाचार से लड़ने के बजाय अपने शासनकाल में घोटालों की झड़ी लगा दी. राजद ने गैर कांग्रेसवाद का सिद्धांत कूड़ेदान में डालकर राबड़ी देवी की सरकार चलायी और घोटाले किये. समाजवाद को विकृत कर परिवारवाद में बदलने वाले लोग आज किस सिद्धांत की राजनीति की बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि 1977 की ऐतिहासिक जनता पार्टी से अलग होने के बाद केवल भाजपा ही अपने सिद्धांतों पर अडिग रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










