प्रदूषण से खांस रहा पटना पर आंख मूंद बैठा नगर निगम

पटना : राजधानी का वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है. इसके कारण लोग अक्सर खांसते दिख जाते हैं. लेकिन, नगर निगम इससे बेपरवाह आंख मूंद कर बैठा है. बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने प्रदूषण की रोकथाम को लेकर नगर निगम को गाइडलाइन भी जारी की है. इस गाइडलाइन के तहत निगम को सड़कों पर […]
पटना : राजधानी का वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है. इसके कारण लोग अक्सर खांसते दिख जाते हैं. लेकिन, नगर निगम इससे बेपरवाह आंख मूंद कर बैठा है. बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने प्रदूषण की रोकथाम को लेकर नगर निगम को गाइडलाइन भी जारी की है. इस गाइडलाइन के तहत निगम को सड़कों पर रखे बिल्डिंग मेटेरियल को जब्त करना, कोयला व गोइठा से धुआं फैलाने वालों पर कार्रवाई, सड़कों की पानी से सफाई, निर्माणाधीन भवनों को ढक कर निर्माण कराना, कचरा जलाने पर रोक आदि सुनिश्चित करना है. इनमें से सिर्फ स्वीपिंग मशीन के माध्यम से रात में सड़कों की सफाई कर निगम निश्चिंत बैठा है. यह सुस्ती तब है, जब प्रदूषण के खतरे को देखते हुए विशेष अभियान के लिए अंचल स्तर पर 70 कर्मियों का टास्क फोर्स कार्यरत है.
सिर्फ दो-चार दिन पानी से हुई सड़कों की सफाई : विभागीय निर्देश के शुरुआती दिनों में ही दो-चार दिन पानी से सड़कों की सफाई की गयी. बेली रोड, बोरिंग कैनाल रोड, आयकर गोलंबर, न्यू डाकबंगला रोड पर पानी छिड़का गया. इसके बाद पानी छिड़कने का काम बंद हो गया है. अब दिन भर सड़कों पर धूल उड़ती रहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




