राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में शामिल होंगे बिहार के 30 बच्चे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Nov 2019 11:35 PM
पटना : 27वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2019 के तहत तारामंडल में तीन दिवसीय कार्यशाला रविवार को समाप्त हुई. इस कार्यशाला में राज्य भर से चुने गये 50 बाल वैज्ञानिकों की परियोजना में से 30 उत्कृष्ट परियोजना को राष्ट्रीय स्तर लिये चुना गया. इस अवसर पर 30 चयनित बाल वैज्ञानिकों ने रविवार को पोस्टर […]
पटना : 27वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2019 के तहत तारामंडल में तीन दिवसीय कार्यशाला रविवार को समाप्त हुई. इस कार्यशाला में राज्य भर से चुने गये 50 बाल वैज्ञानिकों की परियोजना में से 30 उत्कृष्ट परियोजना को राष्ट्रीय स्तर लिये चुना गया. इस अवसर पर 30 चयनित बाल वैज्ञानिकों ने रविवार को पोस्टर पदर्शनी लगाया.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद ने 30 चयनित बाल वैज्ञानिकों द्वारा लगाये गये पोस्टर प्रदर्शनी की सराहना करते हुए प्रोत्साहन राशि के रुप में 5100 रुपये नकद एवं प्रमाण-पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया. इस अवसर पर उन्होंने बच्चों से नयी तकनीक की जानकारी प्राप्त करने और शोध कार्य करने को प्रेरित किया. कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों ने स्वागत गान की शानदार प्रस्तुति देकर अतिथियों का स्वागत किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










