अगले महीने सत्तार घाट पुल से शुरू हो जायेगा आवागमन

Updated at : 24 Nov 2019 11:30 PM (IST)
विज्ञापन
अगले महीने  सत्तार घाट पुल से शुरू हो जायेगा आवागमन

पटना : अगले महीने गंडक नदी पर बन रहे सत्तार घाट पुल से आवागमन शुरू होने की संभावना है. इसका काम अंतिम चरण में है. पथ निर्माण विभाग के सूत्रों का कहना है कि इस पुल के बन जाने से एसएच-73, एसएच-74, एनएच-28 और एसएच-90 के बीच बेहतर संपर्क जुड़ेगा. इससे सारण और छपरा से […]

विज्ञापन

पटना : अगले महीने गंडक नदी पर बन रहे सत्तार घाट पुल से आवागमन शुरू होने की संभावना है. इसका काम अंतिम चरण में है. पथ निर्माण विभाग के सूत्रों का कहना है कि इस पुल के बन जाने से एसएच-73, एसएच-74, एनएच-28 और एसएच-90 के बीच बेहतर संपर्क जुड़ेगा. इससे सारण और छपरा से लोग दो घंटे में पटना पहुंच सकेंगे. वहीं, गोपालगंज से मुजफ्फरपुर जाने में डेढ़ घंटे और चंपारण से

सीवान जाने वालों को करीब एक घंटा लगेगा.
चार साल विलंब : गंडक नदी पर सत्तार घाट और फैजुल्लाहपुर के बीच पुल की लंबाई 1440 मीटर है जबकि एप्रोच रोड की लंबाई करीब नौ किमी है. करीब 238 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण कार्य 2012 में शुरू हुआ था और इसे पूरा करने की समयसीमा वर्ष 2015 थी. लेकिन कई समस्याओं के कारण इसमें चार साल विलंब हुआ और इसे 31 दिसंबर 2019 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन