ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए BSRTC ने अभीबस से किया समझौता, ...जानें कहां-कहां बसों में मिलेगा टिकट?

नयी दिल्ली : बिहार राज्य सड़क परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) ने अपनी बसों में यात्रियों को ऑनलाइन टिकट बुकिंग सुविधा देने के लिए अभीबस डॉट कॉम के साथ समझौता किया है. बसों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग सुविधा मंच उपलब्ध करानेवालीअभीबस डॉट कॉमने गुरुवार को एक बयान में समझौते की घोषणा की. बयान के अनुसार समझौते […]
नयी दिल्ली : बिहार राज्य सड़क परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) ने अपनी बसों में यात्रियों को ऑनलाइन टिकट बुकिंग सुविधा देने के लिए अभीबस डॉट कॉम के साथ समझौता किया है. बसों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग सुविधा मंच उपलब्ध करानेवालीअभीबस डॉट कॉमने गुरुवार को एक बयान में समझौते की घोषणा की.
बयान के अनुसार समझौते के तहत 108 से अधिक मार्गों पर ग्राहकों को ऑनलाइन टिकट सुविधा देने के लिए बीएसआरटीसी ने अनुबंध पर हस्ताक्षर किये. इन मार्गों में दिल्ली, आगरा, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, गाजियाबाद, वाराणसी, बोध गया, औरंगाबाद, नवादा, बिहार शरीफ, पूर्णिया, आदि गंतव्य शामिल हैं. ग्राहक अपनी जरूरत के मुताबिक स्लीपर/ नॉन-स्लीपर, एसी/ नॉन एसी बसें बुक करा सकते हैं.
इस समझौते के बारे में अभीबस के मुख्य परिचालन अधिकारी रोहित शर्मा ने कहा, ‘बीएसआरटीसी के साथ समझौते से यात्रियों को 108 से अधिक मार्गों पर टिकट की ऑलाइन बुकिंग की सुविधा मिलेगी. हमने ऑनलाइन बस सेवाओं की विश्वसनीय आपूर्ति के लिए प्रौद्योगिकी में निवेश किया है, जिसका लाभ यात्रियों को मिलेगा.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




