बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज को झटका, KC सिन्हा, बिट्टू सिंह समेत कई बड़े चेहरे बीजेपी में शामिल

Updated:
विज्ञापन
मिलन समारोह में भाजपा में शामिल हुए KC सिन्हा

मिलन समारोह में भाजपा में शामिल हुए KC सिन्हा

Bihar Politics: बांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज को झटका लगा है. दीघा, कुम्हरार और मनेर से जुड़े कई प्रमुख नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ बीजेपी का दामन थाम लिया है, जिससे बिहार की सियासत गरमा गई है.

विज्ञापन

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को झटका लगा है. पार्टी के कई बड़े नेता और कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सदस्यता ले ली है. इस घटनाक्रम को बिहार की सियासत में अहम माना जा रहा है.

बीजेपी कार्यालय में हुआ मिलन समारोह

पटना स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने नए सदस्यों का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया. कार्यक्रम में बीजेपी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. दीघा के विधायक संजीव चौरसिया भी इस मौके पर उपस्थित थे.

जन सुराज के कई बड़े चेहरे बीजेपी में शामिल

बीजेपी में शामिल होने वालों में सबसे चर्चित नाम दीघा विधानसभा सीट से जन सुराज के पूर्व प्रत्याशी रहे बिट्टू सिंह का है. उनके साथ उनकी पत्नी विनीता बिट्टू सिंह ने भी बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की. विनीता बिट्टू सिंह पहले मेयर का चुनाव भी लड़ चुकी हैं.

इसके अलावा कुम्हरार विधानसभा सीट से जन सुराज के पूर्व प्रत्याशी और शिक्षक केसी सिन्हा ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है. वहीं मनेर विधानसभा सीट से जन सुराज के पूर्व प्रत्याशी रहे गोपाल सिंह भी बीजेपी में शामिल हो गए. इन नेताओं के साथ बड़ी संख्या में समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी की सदस्यता ली.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

'घर वापसी हुई है, अब यहीं जीना और मरना है'

बीजेपी में शामिल होने के बाद बिट्टू सिंह और गोपाल सिंह ने अपने फैसले को घर वापसी बताया. उन्होंने कहा कि अब उनका राजनीतिक सफर बीजेपी के साथ ही रहेगा. उन्होंने कहा कि घर वापसी हुई है. अब यहीं जीना और मरना है.

वहीं कुम्हरार के पूर्व प्रत्याशी केसी सिन्हा ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित में मैंने यह फैसला लिया है. केंद्र को मजबूत करना है.

बांकीपुर उपचुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल

यह पूरा घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है, जब पटना की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाला है. ऐसे मौके पर जन सुराज के कई सक्रिय नेताओं का बीजेपी में जाना राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है. खासकर दीघा, कुम्हरार और मनेर जैसे इलाकों से जुड़े नेताओं के दल बदलने से सियासी चर्चा तेज हो गई है.

Also Read: पटना हाईकोर्ट ने कहा- महिला की छाती दबाना और सलवार हटाने की कोशिश दुष्कर्म का प्रयास नहीं, बल्कि लज्जा भंग का अपराध



विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन