ePaper

पटना : 24 को कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल होंगे गोहिल व वीरेंद्र राठौर

Updated at : 20 Nov 2019 8:48 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : 24 को कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल होंगे गोहिल व वीरेंद्र राठौर

पटना : बढ़ती महंगाई, आर्थिक मंदी, बेरोजगारी व अन्य मुद्दों को लेकर 24 नवंबर को कांग्रेस पार्टी पटना में धरना- प्रदर्शन करेगी. पार्टी की राज्यस्तरीय रैली में कांग्रेस कमेटी के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल और प्रभारी सचिव वीरेंद्र सिंह राठौर भी शामिल होंगे. पार्टी की ओर से रैली को सफल बनाने के लिए जिला […]

विज्ञापन
पटना : बढ़ती महंगाई, आर्थिक मंदी, बेरोजगारी व अन्य मुद्दों को लेकर 24 नवंबर को कांग्रेस पार्टी पटना में धरना- प्रदर्शन करेगी. पार्टी की राज्यस्तरीय रैली में कांग्रेस कमेटी के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल और प्रभारी सचिव वीरेंद्र सिंह राठौर भी शामिल होंगे. पार्टी की ओर से रैली को सफल बनाने के लिए जिला पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गयी है.
इनकी जिम्मेदारी भी तय कर दी गयी है. पार्टी की ओर से विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मंगलवार को कैमूर, भोजपुर व बेगूसराय जिलों में बड़ा प्रदर्शन किया गया. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे.यह एक सफल कार्यक्रम था. गौरतलब है कि जिलों में धरना- प्रदर्शन कार्यक्रम 22 नवंबर तक चलेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन