10 साल तक की स्कूली बच्चियाें को सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ

Published at :15 Nov 2019 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
10 साल तक की स्कूली बच्चियाें को सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ

पटना : बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बिहार के सभी स्कूलों में पढ़ने वाली 10 साल की तक की लड़कियों को सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ मिलेगा. बिहार शिक्षा परियोजना के निदेशक संजय सिंह ने सभी जिलों के शिक्षा पदाधिकारियों को इस संबंध में दिशा- निर्देश जारी कर दिया है. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक […]

विज्ञापन

पटना : बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बिहार के सभी स्कूलों में पढ़ने वाली 10 साल की तक की लड़कियों को सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ मिलेगा. बिहार शिक्षा परियोजना के निदेशक संजय सिंह ने सभी जिलों के शिक्षा पदाधिकारियों को इस संबंध में दिशा- निर्देश जारी कर दिया है.

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक इस योजना के तहत दस साल तक की लड़कियों के अभिभावकों को अपनी बच्चियों के नाम 250 रुपये जमाकर बैंक खाता खोलना है. इस तरह का खाता पोस्ट ऑफिस में भी खोला जा सकता है. इस खाते में प्रति वर्ष कम- से- कम एक हजार रुपये और अधिकतम 1.50 लाख रुपये तक जमा करा सकते हैं. इस जमा राशि पर 8.4 फीसदी की ब्याज दर दी जायेगी.
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय की तरफ से यह योजना हाल ही में शुरू की गयी है. बिहार शिक्षा विभाग को इस संबंध में जानकारी हाल ही में मिली है. इसके बाद यह दिशा- निर्देश जारी किया गया है.
भारत सरकार ने इस योजना के जरिये बच्चियों के सर्वांगीण विकास की रणनीति बनायी है. इस योजना के तहत बचत के जरिये न केवल बच्चियों की बेहतर पढ़ाई के लिए पैसा जुटाया जा सकता है, बल्कि उनकी भविष्य की अन्य आर्थिक जरूरतों को भी पूरा किया जा सकता है. सुकन्या समृद्धि योजना एक अच्छी निवेश योजना है. निवेश के इस विकल्प में पैसे लगाने से इनकम टैक्स बचाने में भी मदद मिलती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन