ePaper

फुलवारीशरीफ : पिकअप ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंदा, मां की मौत, पांच घंटे जाम

Updated at : 13 Nov 2019 9:14 AM (IST)
विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : पिकअप ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंदा, मां की मौत, पांच घंटे जाम

गंगा स्नान करने जा रहे थे दोनों, इलाहीबाग के समीप हुआ हादसा फुलवारीशरीफ : तेज रफ्तार से पिकअप वाहन ने बाइक पर सवार होकर गंगा स्नान करने जा रहे मां-बेटे को टक्कर मार दी. इसमें मां की मौत हो गयी जबकि बेटा घायल हो गया. लोगों ने घायल एनएमसीएच में भर्ती कराया. मृतका की पहचान […]

विज्ञापन
गंगा स्नान करने जा रहे थे दोनों, इलाहीबाग के समीप हुआ हादसा
फुलवारीशरीफ : तेज रफ्तार से पिकअप वाहन ने बाइक पर सवार होकर गंगा स्नान करने जा रहे मां-बेटे को टक्कर मार दी. इसमें मां की मौत हो गयी जबकि बेटा घायल हो गया. लोगों ने घायल एनएमसीएच में भर्ती कराया.
मृतका की पहचान धनरूआ थाने के बखरी गांव निवासी साधु यादव की पत्नी शकुंती देवी के रूप में हुई. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पांच घंटे तक पटना-धनरूआ मसौढ़ी रोड को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जैसी ही पहुंची लोग और उग्र हो गये. पुलिस के साथ तीखी नोक-झोंक भी हुई. घटना मंगलवार की सुबह आठ बजे के आसपास गोपालपुर थाने के इलाहीबाग के समीप हुई. धनरूआ प्रखंड के बखरी गांव निवासी साधु यादव की 42 वर्षीया पत्नी शकुंती देवी 22 वर्षीय पुत्र संजय यादव के साथ बाइक से गंगा स्नान के लिए पटना जा रही थीं.
दोनों इस दौरान इलाहीबाग के निकट पहुंचे तभी एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पीछे से जोरदार ठोकर मार दी. इसमें बाइक से मां-बेटे दोनों गिर गये. तभी पिकअप ने शकुंती देवी को रौंद दिया, मौके पर उनकी मौत हो गयी. वहीं बेटा संजय यादव घायल हो गया.
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पटना -धनरूआ -मसौढ़ी रोड पर शव को रख कर पांच घंटे तक जाम करते हुए प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची तो लोग और उग्र हो गये. पुलिस के साथ तीखी नोक-झोंक हुई.
मौत की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गये और सड़क पर ही चीत्कार मारने लगे. परिजन ने इस बात पर अड़े हुए थे कि जब पर मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक शव को सड़क से उठने नहीं देंगे. सड़क जाम के कारण बड़े, छोटे वाहनों की लंबी कतार लग गयी. थानेदार अालोक कुमार ने बताया कि मृतका के परिवार को उसी प्रखंड से मुआवजा मिलेगा, जिस प्रखंड के वह निवासी हैं. चालक पिकअप वाहन को लेकर फरार हो गया.
विसर्जन में आये अधेड़ की हादसे में गयी जान
फतुहा. फतुहा-दनियावां राज मार्ग के धोवा पुल के पास अज्ञात वाहन के ठोकर से कलश विसर्जन करने हिलसा से फतुहा आये बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी है. मृतक की पहचान नालंदा जिले के हिलसा बाजार निवासी चालीस वर्षीय शैलेश कुमार (40) वर्ष के रूप में हुई है. पुलिस ने मंगलवार को सुबह धोबा पुल के पास रेलवे ट्रैक से सटे सड़क किनारे उनका शव बरामद किया और दुर्घटनाग्रस्त बाइक भी जब्त कर लिया है. बताया जाता है कि शैलेश गांव में हुए यज्ञ के समापन के बाद कलश विसर्जन जुलूस में शामिल होकर फतुहा देर रात आया था. विसर्जन के बाद सभी लोग एक ट्रैक्टर द्वारा वापस हो गये, लेकिन मृतक बाइक से हिलसा लौट रहा था.
नौबतपुर : सड़क दुर्घटना में एक की गयी जान
नौबतपुर : नौबतपुर-फुलवारी मुख्य मार्ग पर मोतीपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जबकि चार अन्य लोग घायल हो गये. नौबतपुर से फुलवारीशरीफ की ओर जा रहा एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया. जिस पर सवार पाली गांव निवासी सिदेश्वर प्रसाद सिंह 75 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गयी. वह अपनी बेटी अर्चना देवी के साथ सोनपुर मेला घूमने जा रहा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन