मसौढ़ी : बगीचे में बन रहा था कट्टा छापेमारी, उपकरण बरामद
Updated at : 13 Nov 2019 9:13 AM (IST)
विज्ञापन

मसौढ़ी : गौरीचक थाना के नंदाचक स्थित एक सुनसान बगीचे में देशी कट्टा व गन बनाने का धंधा फल फूल रहा था. इसकी सूचना गौरीचक पुलिस को होने पर मंगलवार की सुबह योजनाबद्ध तरीके से उक्त बगीचे में छापेमारी की, लेकिन पुलिस के आने की भनक पा कट्टा बना रहे बदमाश निकल भागे. पुलिस मौके […]
विज्ञापन
मसौढ़ी : गौरीचक थाना के नंदाचक स्थित एक सुनसान बगीचे में देशी कट्टा व गन बनाने का धंधा फल फूल रहा था. इसकी सूचना गौरीचक पुलिस को होने पर मंगलवार की सुबह योजनाबद्ध तरीके से उक्त बगीचे में छापेमारी की, लेकिन पुलिस के आने की भनक पा कट्टा बना रहे बदमाश निकल भागे.
पुलिस मौके से अर्धनिर्मित कट्टा व गन के अलावा भारी मात्रा में लोहे का पाइप व कई औजार को बरामद किया है. पुलिस सामान को बरामद करने के बाद उसमें शामिल बदमाशों की टोह में देर शाम तक लगी रही. हालांकि इस संबंध में पुलिस कुछ भी बताने से मना करती रही. थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि उक्त बगीचे में कट्टे का निर्माण करने की सूचना पुलिस को मिली थी. पुलिस पूरी तैयारी के साथ छापेमारी की, लेकिन बदमाश मौका देख भाग निकले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




