राज्य में विकसित किया जायेगा पक्षियों का बसेरा
Updated at : 11 Nov 2019 3:39 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : राज्य में पक्षियों का बसेरा विकसित किया जायेगा. इसके लिए केंद्र सरकार 60 फीसदी राशि देगी. वहीं राज्य सरकार को 40 फीसदी खर्च वहन करना होगा. इस योजना के तहत भागलपुर, वैशाली, दरभंगा और जमुई जिले में पहले से मौजूद पक्षी आश्रयणियों को बेहतर बनाया जायेगा. इसके लिए वर्ष 2019-20 के दौरान करीब […]
विज्ञापन
पटना : राज्य में पक्षियों का बसेरा विकसित किया जायेगा. इसके लिए केंद्र सरकार 60 फीसदी राशि देगी. वहीं राज्य सरकार को 40 फीसदी खर्च वहन करना होगा. इस योजना के तहत भागलपुर, वैशाली, दरभंगा और जमुई जिले में पहले से मौजूद पक्षी आश्रयणियों को बेहतर बनाया जायेगा.
इसके लिए वर्ष 2019-20 के दौरान करीब 75 लाख रुपये की मंजूरी दी गयी है. पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सूत्रों का कहना है कि भागलपुर जिले के कोसी दियारा क्षेत्र में कदवा और खैरपुर पंचायत के विभिन्न टोलों में गरुड़ पक्षी के प्रजनन क्षेत्र हैं. इनके संरक्षण की योजना पर सरकार काम कर रही है.
यहां लोगों को जागरूक किया जा रहा है, वहीं भागलपुर के सुंदरवन में गरुड़ पुनर्वास केंद्र खोले गये हैं. यहां इनके इलाज की व्यवस्था है. वहीं , वैशाली जिले के जंदाहा स्थित बरैला में करीब 489 एकड़ इलाके में फैले पक्षी आश्रयणी को विकसित किया जायेगा. वहीं, दरभंगा जिले में कुशेश्वरस्थान आर्द्र भूमि और पक्षी आश्रयणी के प्रबंधन और विकास के लिए 32 लाख 34 हजार रुपये खर्च करने की स्वीकृति दी गयी है.
इसके तहत सरकारी और निजी जमीन की पहचान करने के लिए सर्वे कराया जायेगा, जो जलीय पौधे यहां के पर्यावरण के अनुकूल नहीं होंगे उन्हें हटाया जायेगा. साथ ही पक्षियों को आकर्षित करने वाले जलीय पौधे लगाये जायेंगे. इस इलाके को पक्षियों के उपयोगी बनाने के लिए ऑर्गेनिक फार्मिंग की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




