पटना : मैट्रिक सेंटअप परीक्षा में नये पैटर्न से ही पूछे गये प्रश्न
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : मैट्रिक की सेंटअप परीक्षा गुरुवार से शुरू हुई. पहली पाली में अंग्रेजी तथा दूसरी पाली में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हुई. 11 नवंबर तक चलने वाली इस परीक्षा में 17 लाख स्टूडेंट्स शामिल हो रहे हैं. परीक्षा तीन-तीन घंटों की दो पालियों में हुई. पहली पाली 9:30 बजे से 12:45 बजे तक हुई. […]
विज्ञापन
पटना : मैट्रिक की सेंटअप परीक्षा गुरुवार से शुरू हुई. पहली पाली में अंग्रेजी तथा दूसरी पाली में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हुई. 11 नवंबर तक चलने वाली इस परीक्षा में 17 लाख स्टूडेंट्स शामिल हो रहे हैं. परीक्षा तीन-तीन घंटों की दो पालियों में हुई. पहली पाली 9:30 बजे से 12:45 बजे तक हुई.
दूसरी पाली की परीक्षा 1:15 बजे से 4:30 बजे तक हुई. परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया. बदले पैटर्न के अनुसार वस्तुनिष्ठ प्रश्न, लघु एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे गये. शिक्षा विभाग और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देश के आलोक में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2020 में शामिल होने वाले नियमित व स्वतंत्र कोटि के सेंटअप परीक्षा लगभग 6000 स्कूलों में आयोजित की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










