मुख्यमंत्री आवास में भी हुई छठ, घाटों का सीएम-राज्यपाल ने लिया जायजा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Nov 2019 9:22 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक अणे मार्ग स्थित आवास पर भी छठ पर्व का आयोजन हुआ. उनके परिवार के निकट सदस्यों ने छठ व्रत का अनुष्ठान किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान भास्कर को अर्घ अर्पित कर राज्यवासियों की सुख, शांति और समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. इसके अलावा शनिवार को […]
विज्ञापन
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक अणे मार्ग स्थित आवास पर भी छठ पर्व का आयोजन हुआ. उनके परिवार के निकट सदस्यों ने छठ व्रत का अनुष्ठान किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान भास्कर को अर्घ अर्पित कर राज्यवासियों की सुख, शांति और समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.
इसके अलावा शनिवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ अर्पित करने के दौरान राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दानापुर के नासरीगंज घाट से कंगना घाट तक स्टीमर से गंगा नदी के विभिन्न घाटों का भ्रमण किया.
इस दौरान छठ व्रतियों और राज्यवासियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं भी दीं. लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा नदी के विभिन्न घाटों पर भगवान सूर्य को अर्घ अर्पित किया. घाटों पर मौजूद श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री का अभिवादन हाथ उठाकर किया. मुख्यमंत्री ने भी सभी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. छठ घाटों के भ्रमण के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक आस्था के इस महापर्व पर सूर्य की अाराधना की जा रही है. वे सभी को शुभकामनाएं देते हैं.
मुख्यमंत्री के भ्रमण के दौरान केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, जदयू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर, विधान पार्षद ललन सर्राफ, बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष ओपी साह, डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, अपर मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्र, वित्त प्रधान सचिव एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, नगर विकास एवं आवास सचिव आनंद किशोर, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा, आयुक्त पटना प्रमंडल संजय कुमार अग्रवाल, अनुपम कुमार, एडीजी जेएस गंगवार, पटना आइजी संजय सिंह, चन्द्रशेखर सिंह, गोपाल सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




