उर्दू विषय के छात्रों के लिए 1505 पदों पर निकली भर्ती, 18 से 42 आयु के छात्र कर सकते हैं आवेदन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Nov 2019 1:09 PM
पटना : बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने राजभाषा सहायक (उर्दू), उर्दू अनुवादक, सहायक उर्दू अनुवादक के पद पर बहाली के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. अभ्यर्थियों को चार दिसंबर 2019 के पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से पदों पर आवेदन कर सकते हैं. राजभाषा सहायक (उर्दू) के लिए अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… […]
पटना : बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने राजभाषा सहायक (उर्दू), उर्दू अनुवादक, सहायक उर्दू अनुवादक के पद पर बहाली के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. अभ्यर्थियों को चार दिसंबर 2019 के पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से पदों पर आवेदन कर सकते हैं.
राजभाषा सहायक (उर्दू) के लिए अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…
अनुवादक (उर्दू) के लिए अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…
सहायक अनुवादक (उर्दू) के लिए अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…
बिहार कर्मचारी चयन आयोग के तहत कुल 1505 रिक्तियों को अधिसूचित किया गया है. इनमें से 1294 रिक्तियां सहायक उर्दू अनुवादक, 202 रिक्तियां उर्दू अनुवादक और 9 राजभाषा सहायक (उर्दू) पद के लिए है. सहायक उर्दू अनुवादक के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय से उर्दू विषय में कम-से-कम 100 अंकों के साथ इंटरमीडिएट / समकक्ष, उर्दू अनुवादक के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से उर्दू विषय के साथ स्नातक / समकक्ष और राजभाषा सहायक के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से उर्दू विषय के साथ स्नातक / उर्दू में स्नातकोत्तर या समकक्ष है.
अभ्यर्थियों की उम्र सीमा एक अक्तूबर 2019 के आधार पर निर्धारित की जायेगी. राजभाषा सहायक (उर्दू) और उर्दू अनुवादक के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष है. वहीं, सहायक उर्दू अनुवादक क लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष है. जबकि, अधिकतम उम्र सीमा अनारक्षित वर्ग (पुरुष) के लिए 37 वर्ष, अनारक्षित वर्ग (महिला) के लिए 40 वर्ष, पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष / महिला) के लिए 40 वर्ष और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (पुरुष / महिला) के लिए 42 वर्ष है.
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि पांच नवंबर, 2019 से 30 नवंबर, 2019 है. जबकि, ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की तिथि पांच नवंबर, 2019 से चार दिसंबर, 2019 है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










