ePaper

गिरिराज ने अजमल से पूछा, हिंदुस्तान में इस्लाम सिर्फ बच्चा पैदा करने की फैक्ट्री है

Updated at : 29 Oct 2019 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
गिरिराज ने अजमल से पूछा, हिंदुस्तान में इस्लाम सिर्फ बच्चा पैदा करने की फैक्ट्री है

पटना : केंद्रीय मंत्री और बिहार के बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए उठायेगये कदम पर असम सरकार को धन्यवाद देते हुए मंगलवार को ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल से पूछा कि क्या उनकी नजर में हिंदुस्तान में इस्लाम सिर्फ बच्चा पैदा करने की फैक्ट्री है. गिरिराज […]

विज्ञापन

पटना : केंद्रीय मंत्री और बिहार के बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए उठायेगये कदम पर असम सरकार को धन्यवाद देते हुए मंगलवार को ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल से पूछा कि क्या उनकी नजर में हिंदुस्तान में इस्लाम सिर्फ बच्चा पैदा करने की फैक्ट्री है. गिरिराज ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘बदरुद्दीन अजमल की नजर में हिंदुस्तान में इस्लाम क्या सिर्फ बच्चा पैदा करने की फैक्ट्री है क्या. ईरान, इंडोनेशिया, मलेशिया इत्यादि देशों में इस्लाम नहीं है जहां जनसंख्या नियंत्रण के लिए कारगर उपाय कियेगये हैं.”

गिरिराज सिंह ने कहा, ”1951 में देश की जनसंख्या 36 करोड़ थी जो अब 137 करोड़ हो गयी, हर साल 2 करोड़ की जनसंख्या वृद्धि हो रही है.” केंद्रीय मंत्री ने कहा, ”असम सरकार को धन्यवाद देता हूं कि जो काम हिंदुस्तान में बहुत पहले हो जाना चाहिए थे उन्होंने वो कर दिखाया.” उन्होंने कहा ”विस्फोटक जनसंख्या संसाधन, विकास एवं सामाजिक समरसता के लिए विस्फोटक समस्या बन गयी है.” अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में बढे़ अपराध के बारे में गिरीराज ने कहा, ”बेगूसराय में अपराध चरम पर है और हाल यह है कि एक हत्या पीड़ित से मिलने जाता हूं तब तक दूसरी हत्या हो जाती है, पिछले 72 घंटों में 10 लोगों पर गोली चली है जिसमें 7 मौत हुई है.

उन्होंने आगे कहा, इस तरह से नहीं चलेगा और आज मैं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से बात करूंगा.” बजलपुरा, तेघड़ा एवं मचहा में पीड़ित परिवार से मिले गिरीराज ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा ”बेगूसराय में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के मद्देनजर जिले के पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक की और उन्होंने आश्वासन दिया है कि इसमें सुधार किया जायेगा.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन