ePaper

सड़क निर्माण में प्लास्टिक कचरे का इस्तेमाल किया जाए : नीतीश

Updated at : 28 Oct 2019 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क निर्माण में प्लास्टिक कचरे का इस्तेमाल किया जाए : नीतीश

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिये कि सड़कों के निर्माण में प्लास्टिक कचरे का इस्तेमाल करने के उपाय किये जाएं. पटना के एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में नीतीश ने ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि सड़कों के […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिये कि सड़कों के निर्माण में प्लास्टिक कचरे का इस्तेमाल करने के उपाय किये जाएं. पटना के एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में नीतीश ने ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि सड़कों के निर्माण की गुणवत्ता बेहतर होने के साथ ही उनका रखरखाव होना भी जरूरी है.

सीएम नीतीश ने कहा कि सड़कों की ‘मेंटेनेंस पॉलिसी’ को लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के दायरे में लाया गया है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण कार्य विभाग में सहायक अभियंता और तकनीकी पदाधिकारियों की कमी नहीं होनी चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों के निर्माण में प्लास्टिक कचरे के इस्तेमाल के उपाय किये जाने चाहिए. उन्होंने कहा कि ग्रामीण सड़कों का निरीक्षण कार्य ठीक ढंग से हो इसके लिए विभागीय स्तर पर चीफ इंजीनियर से लेकर जूनियर इंजीनियर तक निरीक्षण कार्य की एक प्रणाली विकसित करें.

नीतीश कुमार ने कहा कि ग्रामीण कार्य विभाग और वन विभाग आपस में समन्वय बनाए रखें. सड़कों के किनारे वृक्ष लगाने का काम तेजी से किया जाये. ऊंची और चौड़ी सड़कों के किनारे दो स्तर के वृक्ष लगाये जाएं. सड़कों के किनारे वृक्ष लगाने से सड़कों की सुरक्षा तो होगी ही साथ ही पर्यावरण के लिए भी यह लाभदायक सिद्ध होगा. उन्होंने कहा कि हमलोगों का लक्ष्य है हर गांव और हर टोले को सड़क से जोड़ना. टोला संपर्क निश्चय योजना के अंतर्गत छूटे हुए टोलों का काम जल्द से जल्द पूरा करें.

बैठक के दौरान ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव विनय कुमार ने पथों के निरीक्षण अभियान के अंतर्गत खराब सड़कों की मरम्मत के संबंध में जानकारी दी. बैठक में ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार, मुख्य सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह सहित विभाग के वरीय अभियंतागण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन