ePaper

आज शाम से बदलेगा मौसम का मिजाज, बढ़ेगा तापमान

Updated at : 28 Oct 2019 6:42 AM (IST)
विज्ञापन
आज शाम से बदलेगा मौसम का मिजाज, बढ़ेगा तापमान

पटना :पटना सहित पूरे राज्य में आज से मौसम का मिजाज बदलने की उम्‍मीद है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सोमवार संध्‍या से मौसम साफ होने के बाद तापमान में वृद्धि होगी. गौरतलब है कि बिहार के कई जिलों में रविवार को सुबह से बादल छाये रहने के कारण तापमान में गिरावट आयी थी. हालांकि, शाम […]

विज्ञापन
पटना :पटना सहित पूरे राज्य में आज से मौसम का मिजाज बदलने की उम्‍मीद है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सोमवार संध्‍या से मौसम साफ होने के बाद तापमान में वृद्धि होगी. गौरतलब है कि बिहार के कई जिलों में रविवार को सुबह से बादल छाये रहने के कारण तापमान में गिरावट आयी थी. हालांकि, शाम से मौसम साफ हो गया था. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अब बारिश होने की संभावना कम है.
वहीं, शनिवार को पटना में अधिकतम तापमान 31.2 व न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. गया में न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भागलपुर में भी बादल छाये रहने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. पूर्णिया में 12.2 एमएम बारिश दर्ज की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन