ठंड बढ़ी, पर कम नहीं हो रहे डेंगू के रोगी, 168 पॉजिटिव मिले
Updated at : 27 Oct 2019 4:19 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : सर्दी आने के बावजूद डेंगू के रोगी कम नहीं हो रहे हैं. पीएमसीएच में 168 रोगी डेंगू पॉजिटिव मिले हैं. इसमें से 156 रोगी पटना के तो बाकी नालंदा, सीवान, गया, नवादा, वैशाली, औरंगाबाद, रोहतास, बेगूसराय और खगड़िया जिले के शामिल हैं. इसके साथ ही मरीजों की कुल संख्या 2552 हो गयी है. […]
विज्ञापन
पटना : सर्दी आने के बावजूद डेंगू के रोगी कम नहीं हो रहे हैं. पीएमसीएच में 168 रोगी डेंगू पॉजिटिव मिले हैं. इसमें से 156 रोगी पटना के तो बाकी नालंदा, सीवान, गया, नवादा, वैशाली, औरंगाबाद, रोहतास, बेगूसराय और खगड़िया जिले के शामिल हैं.
इसके साथ ही मरीजों की कुल संख्या 2552 हो गयी है. दो दिनों पहले मरीजों की संख्या में कमी आने के बाद यह ऐसा ट्रेंड है जो सामने आ रहा है. दो दिनों को छोड़ दिया जाये तो पिछले पंद्रह दिनों से मरीजों की संख्या में रोज बढ़ोतरी हो रही है. सबसे ज्यादा मरीज राजधानी पटना से मिल रहे हैं.
इसके अलावा नालंदा, नवादा, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, बेगूसराय, कटिहार, औरंगाबाद सहित लगभग सभी जिलों से भी मरीज सामने आ रहे हैं. पीएमसीएच के इमरजेंसी इंचार्ज डॉ अभिजीत सिंह ने बताया कि पूरे राज्य के आंकड़े आने के कारण संख्या में कमी नहीं दिखायी दे रही है. आने वाले दिनों में इसमें कमी अवश्य आयेगी.
पीएमसीएच में 35 रोगी हैं भर्ती : इस बीच पीएमसीएच में कुल 35 रोगी भर्ती हुए हैं. आठ नये मरीजों का एडमिशन लिया गया है. ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स के सामान्य ग्रुप्स की उपलब्धता बनी हुई है. लेकिन, रेयर ग्रुप के प्लेटलेट्स मिलने में अभी भी दिक्कत हो रही है.
एनएमसीएच में मिले डेंगू के 75 मरीज, 13 भर्ती
पटना सिटी. नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डेंगू की हुई जांच में 75 और नये मरीज मिले हैं. माइक्रो बायोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ हीरा लाल महतो ने बताया कि गुरुवार को डेंगू के 141 मरीज की जांच की गयी थी. इनमें 75 में बीमारी की पुष्टि हुई है. चिकुनगुनिया के 22 मरीजों की जांच हुई, जिसमें नौ में बीमारी की पुष्टि हुई. विभागाध्यक्ष ने बताया कि अस्पताल में दो हजार 96 में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




