केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे की ब्राजील यात्रा, ब्रिक्स देशों को मानव दूध बैंक से कराया अवगत
Updated at : 27 Oct 2019 3:59 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे अपनी ब्राजील यात्रा के दौरान क्यूरिटिबा शहर में ब्रिक्स के स्वास्थ्य मंत्रियों के नौवें सम्मेलन में भारत में नवजात शिशुओं को स्तनपान कराने और मानव दूध बैंक की स्थिति से सदस्य देशों को जानकारी दी. उन्होंने कहा कि स्तनपान को लेकर भारत में जन जागरूकता अभियान […]
विज्ञापन
पटना : केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे अपनी ब्राजील यात्रा के दौरान क्यूरिटिबा शहर में ब्रिक्स के स्वास्थ्य मंत्रियों के नौवें सम्मेलन में भारत में नवजात शिशुओं को स्तनपान कराने और मानव दूध बैंक की स्थिति से सदस्य देशों को जानकारी दी.
उन्होंने कहा कि स्तनपान को लेकर भारत में जन जागरूकता अभियान का असर तेजी से हुआ है. 2025 तक स्तनपान कराने की दर में वृद्धि करते हुए उसे लगभग 70 फीसदी से अधिक तक ले जाने का लक्ष्य है. चौबे ने कहा कि जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान कराने की प्रारंभिक जागरूकता नवजात मृत्यु दर को रोक सकती है. भारत इस ओर सतत प्रयास कर रहा है. मानव दूध बैंक को ध्यान में रखकर भी ठोस कदम उठाये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




