पटना : स्वर्ण दुकान में डकैती मकान मालिक की हत्या
Updated at : 26 Oct 2019 8:56 AM (IST)
विज्ञापन

पटना/पटनासिटी : अगमकुआं थाने के भागवत नगर बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से सटे मां गायत्री ज्वेलर्स दुकान में शुक्रवार की रात दस बजे छह की संख्या में रहे हथियारबंद अपराधियों ने डकैती की. इस दौरान अपराधियों ने लाखों रुपये कीमत की ज्वेलरी व नकद लूट लिया और विरोध करने पर मकान मालिक कौशल कुमार […]
विज्ञापन
पटना/पटनासिटी : अगमकुआं थाने के भागवत नगर बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से सटे मां गायत्री ज्वेलर्स दुकान में शुक्रवार की रात दस बजे छह की संख्या में रहे हथियारबंद अपराधियों ने डकैती की. इस दौरान अपराधियों ने लाखों रुपये कीमत की ज्वेलरी व नकद लूट लिया और विरोध करने पर मकान मालिक कौशल कुमार सिंह (50) काे गोली मार दी. इसके साथ ही स्वर्ण दुकानदार राजीव कुमार व उनके भाई अनिल कुमार को पिस्तौल के बट से सिर पर प्रहार कर घायल कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फिल्मी स्टाइल में हथियार लहराते हुए फरार हो गये. कौशल कुमार को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.
जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. एक ग्राहक को भी गोली लगने की सूचना थी. लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पायी. इधर, घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी गरिमा मलिक , सिटी एसपी पूर्वी जितेंद्र कुमार, एएसपी पटनासिटी मनीष कुमार व अगमकुआं पुलिस पहुंच कर मामले की जांच में लग गयी थी. हालांकि अपराधियों की गिरफ्तारी की सूचना नहीं थी. घटना के बाद पूरे पटना में सड़क को सील कर दिया गया लेकिन अपराधी निकल भागने में सफल रहे.
सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होने के बावजूद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम : खास बात यह है कि दीवाली पूजा को लेकर शहर में तमाम चौक-चौराहों से लेकर गलियों में पुलिस बल की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी थी. इसके बावजूद अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया और निकल भागने में सफल रहे. जिस जगह पर घटना हुई है, वह मेन रोड है और देर रात तक चहल-पहल रहती है. दुकान के बगल में भी भागवत मिलन मंदिर कम्युनिटी हॉल भी स्थित है.
दुकान बंद करने की हो रही थी तैयारी तो आ धमके अपराधी
बताया जाता है कि मां गायत्री ज्वेलर्स दुकान में धनतेरस को लेकर काफी भीड़-भाड़ थी. दस बजते-बजते ग्राहक काफी कम हो गये थे और दुकानदार व सहोदर भाई राजीव कुमार व अनिल कुमार दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे.
इसी बीच दो बाइक पर सवार छह अपराधी आ धमके और दुकान में रहे सभी लोगों पर पिस्तौल तान दिया. इसके बाद लूटपाट करने लगे. इसका दुकानदार भाइयों राजीव कुमार व अनिल कुमार ने विरोध किया तो दोनों के सिर पर पिस्तौल के बट से प्रहार कर घायल कर दिया. दुकान के पास ही मौजूद मकान मालिक कौशल कुमार सिंह ने भी अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की तो अपराधियों ने उन पर गोली चला दी जो गर्दन के पास लगी.
एक ग्राहक को भी विरोध करने पर अपराधियों ने पीट कर घायल कर दिया. इसके बाद दुकान में लूटपाट कर हथियार लहराते हुए सभी अपराधी फरार हो गये. हालांकि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के वीडियो फुटेज में अपराधियों की तस्वीर सामने आ गयी है. जिसमें तीन नकाबपोश अपराधी भी शामिल थे. उन सभी के हाथों में पिस्तौल थी और सभी 25 से 30 वर्ष के युवक थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




