ePaper

सिमरी-बख्तियारपुर उपचुनाव में हार कर भी हुई हमारी जीत : मुकेश सहनी, कहा- किंगमेकर की भूमिका में हैं हम

Updated at : 25 Oct 2019 12:58 PM (IST)
विज्ञापन
सिमरी-बख्तियारपुर उपचुनाव में हार कर भी हुई हमारी जीत : मुकेश सहनी, कहा- किंगमेकर की भूमिका में हैं हम

पटना : बिहार विधानसभा उपचुनाव 2019 में बिहार प्रदेश की जनता ने चट्टानी एकता के साथ विकासशील इंसान पार्टी के पक्ष में मतदान किया है. वीआईपी पर अतिपिछड़ा (पचपनिया) समाज का विश्वास सुदृढ़ हुआ है. यह हमारी सबसे बड़ी जीत है. उक्त बातें विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी ने […]

विज्ञापन

पटना : बिहार विधानसभा उपचुनाव 2019 में बिहार प्रदेश की जनता ने चट्टानी एकता के साथ विकासशील इंसान पार्टी के पक्ष में मतदान किया है. वीआईपी पर अतिपिछड़ा (पचपनिया) समाज का विश्वास सुदृढ़ हुआ है. यह हमारी सबसे बड़ी जीत है. उक्त बातें विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी ने पटना में कहीं.

उन्होंने कहा कि महागठबंधन की जीत में वीआईपी की भूमिका अहम रही है. सिमरी-बख्तियारपुर में हमने 25000 से ज्यादा वोट प्राप्त किया. इस कारण आरजेडी ने जीत हासिल की. वीआईपी पर राज्य के अतिपिछड़ा समाज ने भरोसा जता कर संदेश दे दिया है कि वे एकजुट होकर वीआईपी के साथ हैं. हम अतिपिछड़ा समाज के इस विश्वास को कायम रखेंगे. सेमीफाइनल माने जा रहे इस उपचुनाव में जनता ने अगले साल होनेवाले विधानसभा चुनाव के संकेत दे दिये हैं.

सन ऑफ मल्लाह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री अपने कामकाज का ढिंढोरा पीटते रहते हैं. ट्रिपल तलाक, राम मंदिर तथा अनुच्छेद 370 जैसे मुद्दों को अपनी सरकार का काम बता कर प्रचारित करते रहते हैं. साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री भी सुशासन का ढोल पीटते रहते हैं तथा बिहार के विकास का झूठा प्रचार करते रहते हैं. मगर बिहार की जनता ने उनकी सरकार की पोल खोलते हुए बीजेपी-जेडीयू गठबंधन को चारों खाने चित्त कर दिया है. उन्होंने कहा कि 2019 में ईवीएम में धांधली की बदौलत उन्होंने हमें हराया, यह इस उपचुनाव में प्रमाणित हो गया है तथा 2020 के चुनाव में बिहार से इनका सूपड़ा साफ हो जायेगा.

सन ऑफ मल्लाह ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के बाद किसी ने भी अतिपिछड़ा समाज की विरासत को आगे नहीं बढ़ाया. समाज ने वीआईपी पर भरोसा जताया है तथा हम इस विरासत को सफलतापूर्वक आगे बढ़ायेंगे. साथ ही हम सुनिश्चित करेंगे कि 2020 के आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में अतिपिछड़ा (पचपनिया) समाज को 70-75 सीट मिले तथा उपमुख्यमंत्री अतिपिछड़ा समाज से ही हो.उन्होंने कहा कि जो लोग वीआईपी को छोटा (छोटी पार्टी) साबित करने पर आमदा थे, उनको करार जवाब मिला है.

उन्होंने बताया कि 2019 में सिमरी-बख्तियारपुर में एनडीए को करीब 94000 वोट मिले थे तथा हमें लगभग 53000. मगर इस उपचुनाव में एनडीए 55000 पर सिमट गयी तथा महागठबंधन ने 97000 वोट प्राप्त किया. यह जनता का हमारे ऊपर विश्वास को भलीभांति दर्शाता है. उन्होंने कहा कि अतिपिछड़ा समाज का महागठबंधन पर भरोसा कायम करने की दिशा में हम तेजी से अग्रसर हैं तथा अतिपिछड़ा समाज का उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन