ePaper

लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर टली सुनवाई, जेल में ही मनेगी दिवाली और छठ

Updated at : 25 Oct 2019 12:43 PM (IST)
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर टली सुनवाई, जेल में ही मनेगी दिवाली और छठ

रांची / पटना : चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की दिवाली और छठ अब जेल में ही मनेगी. दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले पर दायर जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन केस मेंशन नहीं होने से आज सुनवाई नहीं हो पायेगी. अब दिवाली […]

विज्ञापन

रांची / पटना : चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की दिवाली और छठ अब जेल में ही मनेगी. दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले पर दायर जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन केस मेंशन नहीं होने से आज सुनवाई नहीं हो पायेगी. अब दिवाली और छठ के बाद ही जमानत पर सुनवाई हो सकती है.

जानकारीके मुताबिक, आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर आज यानी शुक्रवार को रांची हाईकोर्ट में होनेवाली सुनवाई टल गयी है. चारा घोटाला के विभिन्न मामले में दोषी करार दिये जाने के बाद झारखंड की राजधानी रांची के रिम्स में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव की दिवाली और छठ अब जेल में ही मनेगी. दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले पर दायर जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होनी थी. लेकिन, आज केस मेंशन नहीं होने के कारण शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो पायेगी. अब त्योहारों के बाद अदालत खुलने पर आठ नवंबर को सुनवाई हो सकती है. तब तक लालू प्रसाद यादव को जेल में ही रहना होगा. उनकी दिवाली और छठ अब जेल में ही मनेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन