पटना : उपचुनाव में कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला : सुशील मोदी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Oct 2019 7:59 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि बिहार विधानसभा की पांच सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस का खाता नहीं खुला. दरौंदा में एनडीए के विद्रोही प्रत्याशी ने जीत पायी, जबकि वहां राजद तीसरे स्थान पर रहा. नाथनगर में एनडीए का उम्मीदवार जीता. समस्तीपुर लोकसभा सीट जीत कर तो […]
विज्ञापन
पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि बिहार विधानसभा की पांच सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस का खाता नहीं खुला.
दरौंदा में एनडीए के विद्रोही प्रत्याशी ने जीत पायी, जबकि वहां राजद तीसरे स्थान पर रहा. नाथनगर में एनडीए का उम्मीदवार जीता. समस्तीपुर लोकसभा सीट जीत कर तो हमने संसदीय चुनाव की सफलता दोहरायी. लोकतंत्र में जनता का फैसला सबसे ऊपर है, इसलिए इसकी गहन समीक्षा की जायेगी और जो कमी रह गयी है, उसे जल्द ही दूर कर लिया जायेगा.
उन्होंने कहा कि 2009 में बिहार की पहली एनडीए सरकार के समय विधानसभा की 18 सीटों पर हुए उपचुनाव में दो तिहाई सीटों पर विरोधी दलों के उम्मीदवार जीते थे, लेकिन साल भर बाद 2010 में जब आम चुनाव हुआ तब एनडीए ने तीन-चौथाई बहुमत के साथ सरकार में वापसी की थी.
वह शानदार जीत ऐसी थी कि कई चुनाव पूर्व अनुमान धराशायी हो गये थे. संसदीय राजनीति में उपचुनाव इतने स्थानीय मुद्दों पर होते हैं कि इनके परिणाम न मुख्य चुनाव को प्रभावित करते हैं, न कोई विश्वसनीय संकेत साबित होते हैं. हमें पूरा भरोसा है कि एनडीए 2020 में 2010 की सफलता को दोहरायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




