पटना : लूटे गये टीवी को नेपाल में खपाने की थी योजना

Updated at : 24 Oct 2019 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : लूटे गये टीवी को नेपाल में खपाने की थी योजना

पटना : मेंहदीगंज थाने के राजेंद्र मेहता पथ में स्थित क्विक सॉल्यूशन के गोदाम से 20 अक्तूबर की रात गार्ड से मारपीट कर लूटी गयी 250 एलइडी टीवी को नेपाल में खपाने की योजना थी. लेकिन, पटना पुलिस की टीम ने 118 एलइडी टीवी को बेतिया के मझौलिया के रत्नमाला गांव स्थित गोदाम से बरामद […]

विज्ञापन
पटना : मेंहदीगंज थाने के राजेंद्र मेहता पथ में स्थित क्विक सॉल्यूशन के गोदाम से 20 अक्तूबर की रात गार्ड से मारपीट कर लूटी गयी 250 एलइडी टीवी को नेपाल में खपाने की योजना थी.
लेकिन, पटना पुलिस की टीम ने 118 एलइडी टीवी को बेतिया के मझौलिया के रत्नमाला गांव स्थित गोदाम से बरामद कर लिया. साथ ही पुलिस ने रिसीवर अजीम इकबाल (बगहा) व गिरोह के सदस्य मुकेश महतो (मझौलिया) को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि, गिरोह के सरगना व अन्य फरार होने में सफल रहे. उन लोगों के पास अभी 100 से अधिक एलइडी टीवी है.
पुलिस को इन दोनों से पूछताछ में गिरोह के सदस्यों के संबंध में अहम जानकारियां हाथ लगी हैं. इस गिरोह में दिल्ली के भी अपराधी शामिल हैं, जिनके नाम व पता की जानकारी पुलिस को हो चुकी है. इन लोगों के पास से घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त पिकअप वैन, दिल्ली के रजिस्ट्रेशन नंबर की कार व तीन मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं.
बताया जाता है कि एसएसपी गरिमा मलिक के निर्देश पर सिटी एसपी पूर्वी जितेंद्र कुमार, पटना सिटी डीएसपी मनीष कुमार व मेंहदीगंज थाने की पुलिस ने बेतिया पुलिस की सहयोग से छापेमारी कर एलइडी टीवी बरामद करने में सफलता पायी. एसएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य के लिए पुरस्कृत किये जाने की अनुशंसा की है और उन्हें प्रशस्तिपत्र भी दिया है.
वैशाली के सराय से बदल दिया था पिकअप वैन बताया जाता है कि चार की संख्या में रहे अपराधियों ने 20 अक्तूबर की रात गोदाम के अंदर घुस कर हथियार के बल पर एलइडी टीवी लूट लिया था और उसे एक पिकअप वैन पर लाद कर महात्मा गांधी सेतु पुल होते हुए वैशाली के सराय पहुंच गये थे.
जहां फिर से पिकअप वैन से टीवी काे उतार कर दूसरे पिकअप वैन पर लोड किया गया था और बेतिया के मझौलिया के रत्नमाला गांव में स्थित किराये के गोदाम में रख दिया गया था. सारे सामान को गिरोह के सदस्य मुकेश महतो ने अजीम इकबाल को सौंप दिया था. इसके बाद उसे बेचने की फिराक में थे.
बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी ने बताया कि जांच के क्रम में बेतिया में सारा सामान होने की जानकारी मिली थी. इसके बाद पुलिस की टीम ने छापेमारी कर लूटे गये टीवी को बरामद कर लिया. गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन