पटना : उर्वरक की कालाबाजारी रोकेगी कमेटी : प्रेम कुमार

Updated at : 24 Oct 2019 6:19 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : उर्वरक की कालाबाजारी रोकेगी कमेटी : प्रेम कुमार

पटना : कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने कहा कि राज्य के किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में सभी प्रकार के उर्वरक उपलब्ध हैं. दलहनी एवं तेलहनी फसलों की बुआई शुरू हाे चुकी है. इन फसलों के लिए भरपूर उत्पादन एवं उत्पादकता प्राप्त करने के लिए सरकार की ओर से पर्याप्त मात्र में विभिन्न उर्वरकों […]

विज्ञापन
पटना : कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने कहा कि राज्य के किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में सभी प्रकार के उर्वरक उपलब्ध हैं. दलहनी एवं तेलहनी फसलों की बुआई शुरू हाे चुकी है.
इन फसलों के लिए भरपूर उत्पादन एवं उत्पादकता प्राप्त करने के लिए सरकार की ओर से पर्याप्त मात्र में विभिन्न उर्वरकों की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है. उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा बिहार राज्य को विभिन्न उर्वरकों की ससमय आपूर्ति की जा रही है. अक्तूबर तक राज्य के लिए दो लाख मीटरिक टन यूरिया की आवश्यकता के विरुद्ध 204200 मीटरिक टन यूरिया आवंटित किया गया है. इसमें अब तक 115340 मीटरिक टन यूरिया की आपूर्ति हो गयी है. 42213 मीटरिक टन यूरिया की खेप आ रही है. इसी प्रकार अक्तूबर तक राज्य के लिए 75 हजार मीटरिक टन डीएपी की आवश्यकता थी, जबकि इसके विरुद्ध एक लाख 25हजार 100 मीटरिक टन डीएपी का आवंटन किया गया है.
अब तक एक लाख 37हजार 701 मीटरिक टन डीएपी की आपूर्ति हो गयी है. 34 हजार 602 मीटरिक टन डीएपी रास्ते में है. राज्य में 45 हजार मीटरिक टन एनपीके खाद की जरूरत के विरुद्ध 77 हजार 900 मीटरिक टन का आवंटन हुआ है. 85हजार 630 मीटरिक टन एनपीके खाद की आपूर्ति हो गयी है. उर्वरकों की कालाबाजारी पर निगरानी रखनेे के लिए उर्वरक निगरानी समिति गठित है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन