सिमुलतला प्रवेश परीक्षा, परीक्षा नियंत्रक ने कहा, गलत प्रश्नों की नहीं होगी मार्किंग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के परीक्षा नियंत्रक (विविध) अरुण शर्मा ने कहा कि सिमुलतला आवासीय स्कूल की प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा में गलत प्रश्नों को हटा दिया जायेगा. उनकी मार्किंग नहीं होगी. जो प्रश्न सही रहेंगे, उन्हीं की मार्किंग होगी. एक्सपर्ट प्रश्नों का अध्ययन करके इसे देख लेंगे. परीक्षार्थियों को घबराने की जरूरत नहीं […]
विज्ञापन
पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के परीक्षा नियंत्रक (विविध) अरुण शर्मा ने कहा कि सिमुलतला आवासीय स्कूल की प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा में गलत प्रश्नों को हटा दिया जायेगा. उनकी मार्किंग नहीं होगी.
जो प्रश्न सही रहेंगे, उन्हीं की मार्किंग होगी. एक्सपर्ट प्रश्नों का अध्ययन करके इसे देख लेंगे. परीक्षार्थियों को घबराने की जरूरत नहीं है. गौरतलब है कि गुरुवार को सिमुलतला आवासीय विद्यालय में वर्ग छह (सत्र 2020-21) में एडमिशन के लिए प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा हुई.
इसमें दो प्रश्नों को लेकर परीक्षार्थी परेशान थे. एक प्रश्न में पूछा गया ‘बिहार के राज्यपाल कौन हैं?’ इस प्रश्न के चार ऑप्शन में कोई भी सही जवाब नहीं था. ऑप्शन में इसके पहले वाले राज्यपाल का भी नाम नहीं था. ऑप्शन में रामनाथ कोविंद, सत्यपाल मलिक, केशरी नाथ त्रिपाठी, डीवाइ पाटील के नाम शामिल था. इस कारण ओएमआर रंगने में परेशानी हुई. परीक्षार्थियों ने कहा कि ओएमआर को ऐसे ही रंग दिया. वहीं, बीएन कॉलेजिएट परीक्षा सेंटर पर एक शिक्षक ने कहा कि हिंदी में एक सवाल में ‘स्वर वर्ग के कितने भेद हैं? पूछा गया था. जबकि वर्ग के स्थान पर वर्ण होना चाहिए था. यही दो प्रश्न को लेकर परीक्षार्थी परेशान थे.
राज्य के 41 केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न
यह प्रवेश परीक्षा गुरुवार को सूबे के 41 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई. दोपहर एक से 3:30 बजे तक चली प्रवेश परीक्षा को लेकर राजधानी में सर जीडी पाटलिपुत्र उच्च माध्यमिक विद्यालय कदमकुआं तथा बीएन कॉलेजिएट उच्च माध्यमिक विद्यालय अशोक राजपथ में केंद्र बनाये गये थे. सर जीडी पाटलीपुत्र उच्च माध्यमिक विद्यालय पर कुल 477 जबकि बीएन कॉलेजिएट उच्च माध्यमिक विद्यालय पर कुल 500 विद्यार्थियों (कुल 977) को परीक्षा में शामिल होना था.
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि परीक्षा काफी अच्छे तरीके से संपन्न हुआ. परीक्षा में एक-एक अंकों के 150 बहुवैकल्पिक वस्तुनिष्ठ प्रश्न थे, जिसका उत्तर विद्यार्थियों ने प्री-प्रिंटेड ओएमआर शीट पर दिया.
विद्यार्थियों को उपलब्ध करायी गयी ओएमआर शीट में विद्यार्थियों के नाम, अनुक्रमांक, फोटो, परीक्षा की तिथि इत्यादि प्री-प्रिंटेड थे. परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए कुल 14,155 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें 10622 छात्र व 3533 छात्राएं हैं. परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों का स्तर बिहार सरकार द्वारा पांचवीं कक्षा के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम पर आधारित थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










