पटना : फसल अवशेष प्रबंधन के सम्मेलन का आज उद्घाटन करेंगे सीएम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : खेतों में फसल जलाने को होने वाले नुकसान व उसके प्रबंधन को लेकर सोमवार को ज्ञान भवन में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की शुरुआत होगी. कार्यक्रम में विदेशों से आये फसल प्रबंधन के वैज्ञानिकों, पंजाब, हरियाणा में फसल प्रबंधन करने वाले किसानों के अलावा राज्य के लगभग 400 किसान भाग लेंगे. सम्मेलन का उद्घाटन सीएम […]
विज्ञापन
पटना : खेतों में फसल जलाने को होने वाले नुकसान व उसके प्रबंधन को लेकर सोमवार को ज्ञान भवन में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की शुरुआत होगी.
कार्यक्रम में विदेशों से आये फसल प्रबंधन के वैज्ञानिकों, पंजाब, हरियाणा में फसल प्रबंधन करने वाले किसानों के अलावा राज्य के लगभग 400 किसान भाग लेंगे. सम्मेलन का उद्घाटन सीएम नीतीश कुमार के द्वारा होना है. कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भाग लेंगे. वहीं कृषि-सह-पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री डॉ प्रेम कुमार सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे.
कार्यक्रम का आयोजन कृषि विभाग की ओर से किया जा रहा है. सम्मेलन दो दिनों का है. पहले दिन उद्घाटन सत्र के बाद पंजाब, हरियाणा तथा राजस्थान के किसानों द्वारा राज्य के किसानों के साथ फसल अवशेष प्रबंधन पर उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों के अनुभव को साझा किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










