पटना : 27 से एयर इंडिया की मुंबई से कोलकाता के लिए पहली फ्लाइट

Updated at : 12 Oct 2019 8:06 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : 27 से एयर इंडिया की मुंबई से कोलकाता के लिए पहली फ्लाइट

पटना : नयी दिल्ली के बाद एयर इंडिया पहली बार पटना-मुंबई और पटना-कोलकाता के लिए विमान सेवा शुरू करने जा रही है. दोनों फ्लाइट की शुरुआत 27 अक्तूबर से हो रही है. पटना से मुंबई और पटना से कोलकाता के लिए शुरू होने वाली दोनों फ्लाइट सप्ताह में चार दिन ही चलेगी.इसका संचालन मंगलवार, गुरुवार, […]

विज्ञापन
पटना : नयी दिल्ली के बाद एयर इंडिया पहली बार पटना-मुंबई और पटना-कोलकाता के लिए विमान सेवा शुरू करने जा रही है. दोनों फ्लाइट की शुरुआत 27 अक्तूबर से हो रही है. पटना से मुंबई और पटना से कोलकाता के लिए शुरू होने वाली दोनों फ्लाइट सप्ताह में चार दिन ही चलेगी.इसका संचालन मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को होगा.
मुंबई से पटना आने वाली फ्लाइट संख्या- एआइ-673 सुबह 7.55 बजे उड़ान भरेगी और 10.20 बजे पटना पहुंचेगी. वहीं, फ्लाइट संख्या- एआइ-732 पटना से मुंबई के लिए रात में 9.05 बजे उड़ान भरेगी और 10.55 बजे मुंबई पहुंचेगी. कोलकाता से पटना के लिए शाम 7.40 बजे फ्लाइट संख्या- एआइ-732 उड़ान भरेगी और 8.40 बजे पटना पहुंचेगी. वहीं फ्लाइट संख्या- एआइ-726 पटना से 5.35 बजे उड़ान भरेगी और 6.35 कोलकाता पहुंचेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन