बिहार के छह जिलों में अब भी बाढ़ से 18 लाख लोग पीड़ित, 97 मौतें
Updated at : 10 Oct 2019 8:23 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : बिहार में बाढ़ से पीड़ित जिलों में पटना, भोजपुर, भागलपुर, नवादा, नालंदा, खगड़िया, समस्तीपुर, लखीसराय, बेगूसराय, मुंगेर, बक्सर, कटिहार, जहानाबाद, अरवल, पूर्णिया मुख्य रूप से प्रभावित हुए, लेकिन वर्तमान में भोजपुर, बक्सर, जहानाबाद, नालंदा, अरवल, लखीसराय, नवादा, समस्तीपुर एवं मुंगेर में बाढ़ की स्थिति नहीं है. आपदा विभाग के मुताबिक अभी छह जिलों […]
विज्ञापन
पटना : बिहार में बाढ़ से पीड़ित जिलों में पटना, भोजपुर, भागलपुर, नवादा, नालंदा, खगड़िया, समस्तीपुर, लखीसराय, बेगूसराय, मुंगेर, बक्सर, कटिहार, जहानाबाद, अरवल, पूर्णिया मुख्य रूप से प्रभावित हुए, लेकिन वर्तमान में भोजपुर, बक्सर, जहानाबाद, नालंदा, अरवल, लखीसराय, नवादा, समस्तीपुर एवं मुंगेर में बाढ़ की स्थिति नहीं है. आपदा विभाग के मुताबिक अभी छह जिलों के 48 प्रखंडों के 314 पंचायतों के 1024 गांव में लगभग 18.34 लाख जनसंख्या प्रभावित है.
बाढ़ पीड़ितों के सहायता के लिये 15 राहत शिविर एवं 335 सामुदायिक रसोई चल रहा है. रेस्क्यू के लिए 706 सरकारी व निजी नावों का संचालन हो रहा है. लोगों तक राहत पहुंचाने के लिये इन जिलों में 14 एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम काम कर रही है. अबतक नदी, तालाब, पोखर में डूबने और दीवार गिरने से 97 लोगों की मृत्यु हुई है और 10 घायल हुए है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




