बिहार में बारिश, बाढ़ जनित घटनाओं में अब तक 97 लोगों की मौत

Updated at : 06 Oct 2019 8:48 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में बारिश, बाढ़ जनित घटनाओं में अब तक 97 लोगों की मौत

पटना : बिहार में भारी वर्षा और बाढ़ के कारण विभिन्न घटनाओं में अबतक 97 लोगों की मौत हो चुकी है. आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बाढ़ के दौरान डूबने और भारी बारिश के कारण दीवार गिरने से अब तक कुल 97 लोगों की मौत हो चुकी है तथा 10 अन्य व्यक्ति […]

विज्ञापन

पटना : बिहार में भारी वर्षा और बाढ़ के कारण विभिन्न घटनाओं में अबतक 97 लोगों की मौत हो चुकी है. आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बाढ़ के दौरान डूबने और भारी बारिश के कारण दीवार गिरने से अब तक कुल 97 लोगों की मौत हो चुकी है तथा 10 अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिली है.

नदी, तालाब एवं पोखर में डूबने अथवा दीवार गिरने से 61 लोगों की मौत एवं 10 अन्य व्यक्ति के घायल होने तथा बाढ़ से डूबने के कारण 36 लोगों की मौत की सूचना मिली है. बिहार के 15 जिलों पटना, भोजपुर, भागलपुर, नवादा, नालंदा, खगड़िया, समस्तीपुर, लखीसराय, बेगूसराय, मुंगेर, बक्सर, कटिहार, जहानाबाद, अरवल, पूर्णिया जिले में बाढ़ से कुल 1410 गांव की लगभग 20.76 लाख जनसंख्या प्रभावित हुई है. बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए 75 राहत शिविर एवं 515 सामुदायिक रसोई का संचालन किया जा रहा है. बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को निकालने एवं आवागमन को सुगम बनाने के लिए कुल 1067 सरकारी एवं निजी नावों का संचालन किया जा रहा है. पुनपुन नदी के जल स्तर में वृद्धि के कारण पटना सदर, पुनपुन, धनरूआ, पालीगंज, सम्पतचक, नौबतपुर एवं फुलवारी शरीफ प्रखंड के 25 पंचायतों के अन्तर्गत कुल 53 गांव के लगभग 87 हजार आबादी प्रभावित हुई है. कुल 41 संचालित समुदायिक रसोई के माध्यम लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है.

पटना शहर के जल-जमाव वाले क्षेत्रों में जल निकासी के लिए पटना नगर निगम द्वारा कार्रवाई की जा रही है. अब तक अधिकांश क्षेत्रों में जल निकासी की जा चुकी है. शेष क्षेत्रों में जलजमाव को खत्म करने के लिए जल की निकासी लगातार की जा रही है. पटना के जल जमाव वाले क्षेत्रों में 80 पानी टैंकर के माध्यम से पेयजल की व्यवस्था की गयी. पटना शहर में हाल में हुई भारी बारिश के कारण हुए जल जमाव के कारण डेंगू मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है. बिहार में जनवरी से लेकर अब तक डेंगू के कुल 980 मामले सामने आये, जिनमें से 640 अकेले प्रदेश की राजधानी पटना के हैं. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार हालात से निपटने के लिए पटना शहर के सभी जलजमाव वाले क्षेत्रों में टेमीफॅास का छिडकाव किए जाने के साथ डेंगू से प्रभावित इलाकों में फागिंग किया जा रहा है.

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए छिड़काव दलों की संख्या 24 कर दी गयी है. दुर्गा पूजा को ध्यान में रखते हुए 10, 11 एवं 12 अक्तूबर को पटना मेडिकल काॅलेज अस्पताल तथा नालंदा मेडिकल काॅलेज अस्पताल में डेंगू एवं चिकुनगुनिया के मरीजों की जांच के लिए नि:शुल्क विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन