ePaper

बिहार : सीएम नीतीश ने राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए पूजा अर्चना की

Updated at : 06 Oct 2019 12:03 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : सीएम नीतीश ने राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए पूजा अर्चना की

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए पटना में मां भगवती शीतला माता, बड़ी पटनदेवी एवं छोटी पटनदेवी की रविवार को पूजा अर्चना की. नीतीश कुमार ने नवरात्र पर्व की महाअष्टमी के दिन अगमकुआं स्थित शीतला माता मंदिर जाकर मां शीतला देवी, पटना सिटी स्थित बड़ी […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए पटना में मां भगवती शीतला माता, बड़ी पटनदेवी एवं छोटी पटनदेवी की रविवार को पूजा अर्चना की. नीतीश कुमार ने नवरात्र पर्व की महाअष्टमी के दिन अगमकुआं स्थित शीतला माता मंदिर जाकर मां शीतला देवी, पटना सिटी स्थित बड़ी पटनदेवी मंदिर एवं छोटी पटनदेवी मंदिर जाकर पूजा अर्चना की.

इस अवसर पर पुरोहितों ने मंत्रोचार के साथ नीतीश को विधिवत पूजा करायी. मुख्यमंत्री ने मां शीतला देवी, मां बड़ी पटनदेवी एवं मां छोटी पटनदेवी से राज्य में सुख समृद्धि, शांति और प्रगति की कामना की. नीतीशकुमार ने मारूफगंज स्थित श्री श्री बड़ी देवी जी तथा श्री श्री दलहट्टा देवी जी जाकर मां भगवती दुर्गा की भी पूजा अर्चना की.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव, जदयू के बिहार विधान परिषद सदस्य रणवीर नंदन, विधान पार्षद ललन सर्राफ, पटना नगर निगम की महापौर सीता साहू, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकारण के सदस्य उदयकांत मिश्रा, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा एवं अनुपम कुमार सहित अन्य लोग थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन