स्नातक में नामांकन को पीपीयू का पोर्टल खुला, आवेदन शुरू

Updated at : 06 Oct 2019 7:41 AM (IST)
विज्ञापन
स्नातक में नामांकन को पीपीयू का पोर्टल खुला, आवेदन शुरू

पटना : पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में स्नातक में एक बार फिर से नामांकन शुरू किया है. इसके लिए पोर्टल को एक बार फिर से खोला गया है. विवि में करीब आधी सीटें खाली हैं, और नामांकन के लिए छात्र अभी भी घूम रहे थे. उनका कहना था कि सीटें होने के बाद भी उनका नामांकन नहीं […]

विज्ञापन

पटना : पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में स्नातक में एक बार फिर से नामांकन शुरू किया है. इसके लिए पोर्टल को एक बार फिर से खोला गया है. विवि में करीब आधी सीटें खाली हैं, और नामांकन के लिए छात्र अभी भी घूम रहे थे.

उनका कहना था कि सीटें होने के बाद भी उनका नामांकन नहीं लिया जा रहा है. ऐसे छात्रों को बार फिर से फ्रेश च्वाइस फिलिंग करने का मौका दिया गया है. पूर्व में प्रतिभागी के द्वारा जो भी च्वाइस दिये गये थे, वे अब सब डिलीट हो जायेंगे. पोर्टल 12 अक्तूबर तक अंतिम रूप से काउंसेलिंग के लिए खुला रहेगा. दशहरा बाद नामांकन लिया जायेगा.
छठी बार होगी काउंसेलिंग
स्नातक में नामांकन को लेकर यह अंतिम काउंसेलिंग होगी जो छठी बार होगी. फिर से एक मेरिट लिस्ट बनाया जायेगा. विद्यार्थियों को यह निर्देश दिया गया है कि वे अधिक से अधिक च्वाइस दें. 10 में से कम से कम पांच संबद्ध एफिलिएटेड काॅलेज का च्वाइस दें, ताकि उनका नामांकन मेधा के आधार पर सुनिश्चित किया जा सके.
विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों के इस च्वाॅइस फिलिंग के बाद तीन मेधा सूची प्रकाशित करेगा, इसमें स्लाइड अप करने की सुविधा नहीं दी गयी है. एक बात और महत्वपूर्ण है कि वैसे विद्यार्थी जो इस काउंसेलिंग के बाद एलाॅटेड काॅलेज में अगर नामांकन नहीं लेते हैं, तब वैसे विद्यार्थियों के लिए आने वाली काउंसेलिंग में विश्वविद्यालय प्रशासन विचार
नहीं करेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन