टुकड़ों में बंटे महागठबंधन के घटक दल, चुनाव प्रचार में एक मंच पर नजर नहीं आएंगे नेता

Updated at : 06 Oct 2019 4:25 AM (IST)
विज्ञापन
टुकड़ों में बंटे महागठबंधन के घटक दल, चुनाव प्रचार में एक मंच पर नजर नहीं आएंगे नेता

पटना : टुकड़ों में बटे महागठबंधन के घटक दल 12 अक्तूबर को बापू सभागार में डॉ राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के मौके पर एक मंच पर नजर आयेंगे. लेकिन, उपचुनाव को लेकर एक मंच पर प्रचार करने नहीं आयेंगे. डाॅ लोहिया की पुण्यतिथि पर महागठबंधन के नेताओं ने साझा कार्यक्रम तैयार किया है. इसमें […]

विज्ञापन

पटना : टुकड़ों में बटे महागठबंधन के घटक दल 12 अक्तूबर को बापू सभागार में डॉ राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के मौके पर एक मंच पर नजर आयेंगे. लेकिन, उपचुनाव को लेकर एक मंच पर प्रचार करने नहीं आयेंगे. डाॅ लोहिया की पुण्यतिथि पर महागठबंधन के नेताओं ने साझा कार्यक्रम तैयार किया है.

इसमें कांग्रेस, राजद, रालोसपा, हम व वीआइपी के नेता मौजूद रहेंगे. वहीं, दशहरे की छुट्टी के बाद नौ अक्तूबर से उपचुनाव का प्रचार शुरू हो जायेगा. घटक दलों से मिली जानकारी के अनुसार सभी नेता अपने दलीय प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने जायेंगे. पर, एक मंच पर शायद ही दिख पायेंगे.

लोहिया की पुण्यतिथि पर दिखेंगे एक साथ 12 दिनों में छह चुनावक्षेत्रों में होगा प्रचार
हमें बुलायेंगे तब हम जायेंगे : मुकेश सहनी
वीआइपी ने उपचुनाव में सिमरी बख्तियारपुर सीट से उम्मीदवार उतारा है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा कि 13 और 14 को वे जीतनराम मांझी की पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में चुनाव प्रचार करने भागलपुर जायेंगे. 16 और 17 को जीतनराम मांझी भी वीआइपी के उम्मीदवार के लिये सिमरी बख्तियारपुर में वोट मांगेंगे. मुकेश सहनी ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा, जीतनराम मांझी और कांग्रेस का समर्थन मुझे है. जहां तक राजद की बात है, उधर से बुलावा आयेगा, तो उनके उम्मीदवार के पक्ष में चुनाव प्रचार करने जायेंगे.

भाकपा माले ने कहा – दरौंदा को छोड़ बाकी सीटों पर करेंगे समर्थन
भाकपा-माले ने दरौंदा से उपचुनाव में जयशंकर पंडित को मैदान में उतारा है, लेकिन पार्टी ने नाथनगर विधानसभा उपचुनाव में सीपीएम तथा किशनगंज, सिमरी बख्तियारपुर और बेलहर की सीट पर महागठबंधन के प्रत्याशी को समर्थन देने का निर्णय लिया गया है. साथ ही, समस्तीपुर लोकसभा उपचुनाव में भी महागठबंधन के प्रत्याशी को समर्थन रहेगा.

रालोसपा मैदान से बाहर
नेताओं को महज 10 दिनों तक चुनाव प्रचार करने का मौका बचा है. उपचुनाव में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा मैदान से बाहर है. कांग्रेस के नेताओं ने अपना ध्यान समस्तीपुर लोस व किशनगंज विस क्षेत्रों में केंद्रित किया है. राजद सिमरी बख्तियारपुर, नाथनगर, बेलहर व दरौंदा विस क्षेत्रों में प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी रणनीति में जुटा है. अभी तक महागठबंधन में शामिल राजद और कांग्रेस के संयुक्त प्रचार का कोई कार्यक्रम निर्धारित नहीं किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन