राजघाट की बजाय राहुल गांधी की परिक्रमा कर लें कांग्रेसी, उनकी पद यात्रा पूरी हो जाएगी : गिरिराज सिंह

पटना : केंद्रीय मंत्री एवं बिहार के बेगूसराय संसदीय सीट से भाजपा सांसद ने गांधी जयंती केअवसर पर ट्वीट कर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है. अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह नेबुधवार को ट्वीट करकहा है कि गांधी जयंती पर कांग्रेस पद यात्रा कर […]
पटना : केंद्रीय मंत्री एवं बिहार के बेगूसराय संसदीय सीट से भाजपा सांसद ने गांधी जयंती केअवसर पर ट्वीट कर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है. अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह नेबुधवार को ट्वीट करकहा है कि गांधी जयंती पर कांग्रेस पद यात्रा कर रही है. कांग्रेस कार्यालय से राजघाट की बजाय पार्टी कार्यकर्ता अगर राहुल गांधी की परिक्रमा कर लें, तो उनकी पद यात्रा पूरी हो जायेगी.
गांधी जी की जयंती पर कांग्रेस पद यात्रा कर रही है । कांग्रेस कार्यालय से राजघाट की बजाय राहुल गांधी की परिक्रमा कांग्रेसी कर लें, उनकी पद यात्रा पूरी हो जाएगी ।
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) October 2, 2019
वहीं, भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने आज बेगूसराय में आईओसी गेस्ट हाउस में आमजन एवं कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना एवं उसके निदान हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात की.
आई॰ओ॰सी॰ गेस्ट हाउस ,बेगूसराय में आमजन एवं कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना एवं उसके निदान हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात की। pic.twitter.com/ygcQuGY7IE
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) October 2, 2019
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










