पटना : सिमुलतला प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कल से
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : जमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय की छठी कक्षा के लिए प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा 2020 का आयोजन 17 अक्तूबर को होगा. परीक्षा दोपहर 01 से 3:30 बजे तक आयोजित होगी. प्रवेश परीक्षा के लिए मूल एडमिट कार्ड तीन अक्तूबर को जारी होगा. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि एडमिट […]
विज्ञापन
पटना : जमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय की छठी कक्षा के लिए प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा 2020 का आयोजन 17 अक्तूबर को होगा. परीक्षा दोपहर 01 से 3:30 बजे तक आयोजित होगी.
प्रवेश परीक्षा के लिए मूल एडमिट कार्ड तीन अक्तूबर को जारी होगा. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट www.biharboard.online पर उपलब्ध रहेगा. अभ्यर्थी तीन से 16 अक्तूबर तक इसे डाउनलोड कर सकेंगे. बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई के कक्षा छह सत्र 2020-21 में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स या अभिभावक यूजर आइडी व पासवर्ड से समिति की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










