बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, जरूरत पड़ी तो अन्य अर्द्धसैनिक बल रवाना होने के लिए तैयार : गृह राज्य मंत्री
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Oct 2019 6:06 PM
नयी दिल्ली : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने बिहार में बाढ़ की स्थिति को गंभीर बताते हुए राज्य को हर संभव मदद का आश्वासन दिया. रेड्डी ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) बिहार सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है और अगर जरूरत पड़ी तो अन्य अर्द्धसैनिक बल रवाना […]
नयी दिल्ली : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने बिहार में बाढ़ की स्थिति को गंभीर बताते हुए राज्य को हर संभव मदद का आश्वासन दिया. रेड्डी ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) बिहार सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है और अगर जरूरत पड़ी तो अन्य अर्द्धसैनिक बल रवाना होने के लिए तैयार हैं. रेड्डी ने कहा, ‘‘यह प्राकृतिक आपदा हैं. मेरे सहयोगी नित्यानंद राय गृह मंत्रालय में मामले को देख रहे हैं. बिहार के साथ ही कर्नाटक में भी स्थिति गंभीर है.’
मंत्री ने कहा, ‘‘ राज्य से रिपोर्ट मिलने के बाद, केंद्रीय टीम वहां जायेगी. राज्य की मदद की जायेगी.’ एनडीआरएफ की 20 टीमों को राज्य में तैनात किया गया है. इनमें करीब 900 बचावकर्ता शामिल हैं. गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि छह टीमों को पटना में तैनात किया गया है, जहां बीते तीन दिन में भारी बारिश हुई है और पानी भर गया है. बचाव एवं राहत अभियान में भारतीय वायु सेना के दो हेलीकॉप्टरों को भी तैनात किया गया है.
बिहार सरकार ने राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति (एनसीएमसी) को सूचित किया है कि राज्य में भारी बारिश और नदियों के जल स्तर में बढ़ोतरी से 16 जिलों में बाढ़ आ गयी है. बिहार में बाढ़ से अबतक कम से कम 28 लोगों की मौत हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










