पटना : हथुआ मार्केट में सड़क जाम कर प्रदर्शन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : जलजमाव व गंदगी को लेकर हथुआ मार्केट के व्यापारियों व आम लोगों ने नगर-निगम के खिलाफ सोमवार को सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. हथुआ मार्केट व्यापारी संघ के ज्वाइंट सेक्रेटरी मुन्ना कुमार ने बताया कि बारिश के बाद क्षेत्र में जमा कचरा को उठाकर नगर-निगम की टीम ने कूड़ा प्वाइंट के बजाय हथुआ […]
विज्ञापन
पटना : जलजमाव व गंदगी को लेकर हथुआ मार्केट के व्यापारियों व आम लोगों ने नगर-निगम के खिलाफ सोमवार को सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. हथुआ मार्केट व्यापारी संघ के ज्वाइंट सेक्रेटरी मुन्ना कुमार ने बताया कि बारिश के बाद क्षेत्र में जमा कचरा को उठाकर नगर-निगम की टीम ने कूड़ा प्वाइंट के बजाय हथुआ मार्केट मेन सड़क किनारे रख दिया.
ऐसे में सुबह जैसे ही व्यापारियों ने अपने-अपने दुकान खोला, उनको बदबू व गंदगी से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. कई बार बांकीपुर अंचल को फोन किया गया, लेकिन कोई भी निगम के अधिकारी नहीं आये. ऐसे में सुबह 10 बजे से 1 बजे तक तीन घंटे सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










