पटना : सोमवार की छुट्टी के बावजूद एलपीजी बांटेंगे वितरक

Updated at : 30 Sep 2019 9:13 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : सोमवार की छुट्टी के बावजूद एलपीजी बांटेंगे वितरक

पटना : बिहार एलपीजी वितरक संघ के महासचिव डॉ रामनरेश सिन्हा ने बताया कि पटना में जल-जमाव और बैकलॉग को देखते हुए सोमवार को भी एलपीजी का वितरण किया जायेगा, ताकि लोगों को परेशानी कम हो. वहीं, दूसरी ओर इंडियन ऑयल की मुख्य प्रबंधक (बिहार-झारखंड) वीणा कुमारी ने बताया कि जल जमाव की भीषण समस्या […]

विज्ञापन
पटना : बिहार एलपीजी वितरक संघ के महासचिव डॉ रामनरेश सिन्हा ने बताया कि पटना में जल-जमाव और बैकलॉग को देखते हुए सोमवार को भी एलपीजी का वितरण किया जायेगा, ताकि लोगों को परेशानी कम हो. वहीं, दूसरी ओर इंडियन ऑयल की मुख्य प्रबंधक (बिहार-झारखंड) वीणा कुमारी ने बताया कि जल जमाव की भीषण समस्या को देखते हुए शहर के प्रमुख पेट्रोल पंपों पर पांच किलो का सिलिंडर उपभोक्ता प्राप्त कर सकते हैं.
उन्होंने बताया कि डूबे हुए गोदाम से सिलिंडर निकालकर सूखे स्थान पर लाने का काम जारी है. जिन उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलिंडर की जरूरत हो तो पांच किलो सिलिंडर प्राप्त करने के लिए इंडियन ऑयल के अधिकारी शालिग्राम प्रसाद के मोबाइल 8210979930 पर संपर्क कर सकते हैं.
भारी बारिश के बावजूद एलपीजी का हुआ वितरण
इधर, भारी बारिश के बीच रविवार को एलपीजी सिलिंडर का वितरण इंडियन ऑयल के एलपीजी वितरकों ने किया. इसके लिए वेंडर को तीन चार फीट तक पानी में काफी समस्या के बीच पानी में फंसे उपभोक्ताओं के घर जाकर एलपीजी सिलिंडर पहुंचाया. मिली जानकारी के अनुसार कई वितरकों के गोदाम में चार फीट से अधिक पानी जमा हो गया है.
शहर के बीच गोदाम पूरा डूब गया है. बिग्रहपुर स्थित शहीद गणेश इंडेन के प्रबंधक सुनीय यादव ने बताया कि उनके गोदाम में चार फीट से अधिक पानी है. लेकिन लोगों की समस्याओं को देखते हुए वेंडरों के सहयोग से एलपीजी सिलिंडर का वितरण किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन