पटना में भीषण जलजमाव की होनी चाहिए जांच : राजीव

Updated at : 30 Sep 2019 9:08 AM (IST)
विज्ञापन
पटना में भीषण जलजमाव की होनी चाहिए जांच : राजीव

पटना : भाजपा प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा है कि पटना में हुए भीषण जलजमाव के मामले की जांच हो. पटना में पिछले चार दिनों से हो रही बारिश से शहर के सारे मोहल्ले और कॉलोनियां जलमग्न हो चुकी हैं. जनता त्राहि-त्राहि कर रही है. कंकड़बाग मोहल्ले के अधिकतर घरों में साढ़े चार फुट तक […]

विज्ञापन
पटना : भाजपा प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा है कि पटना में हुए भीषण जलजमाव के मामले की जांच हो. पटना में पिछले चार दिनों से हो रही बारिश से शहर के सारे मोहल्ले और कॉलोनियां जलमग्न हो चुकी हैं. जनता त्राहि-त्राहि कर रही है.
कंकड़बाग मोहल्ले के अधिकतर घरों में साढ़े चार फुट तक पानी जमा हो चुका है. वहीं, अन्य जगहों पर भी ऐसा ही हाल है. ऊपर से बिजली नहीं रहने से लोगों पर दोतरफा मार पड़ रही है. ऐसा नहीं है कि पटना नगर निगम ने अपने स्तर से प्रयास नहीं किये हैं, लेकिन इसके बावजूद ऐसा भीषण जलजमाव होना कहीं- न- कहीं कर्मचारियों और अधिकारियों की लापरवाही को उजागर करता है.
यह साबित करता है कि सरकार की सारी चेतावनियों के बावजूद अब भी सिस्टम में कुछ अधिकारी और कर्मी ऐसे हैं, जो सरकार के प्रयासों पर पानी फेर रहे हैं. इन कर्मियों को जनता के दुख और तकलीफों से कोई सरोकार नहीं है. ऐसे में राज्य सरकार और पटना नगर निगम से अपील है कि एक जांच आयोग बैठायी जाए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन