तबाही की बारिश : पानी पानी हुआ पटना, मंत्रियों के घर और सरकारी कार्यालयों में भी घुसा पानी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : शनिवार को भारी बारिश ने पटना शहर में समाजवाद ला दिया. आम शहरवासियों व खास मुहल्लों के अलावा लगभग सभी इलाकों में जलजमाव की समस्या हो गयी. बड़े नेताओं व विधानसभा से लेकर सचिवालय व अन्य सरकारी कार्यालयों में भी जल जमाव की समस्या हो गयी. जानकारी के अनुसार पथ निर्माण नंद किशोर […]
विज्ञापन
पटना : शनिवार को भारी बारिश ने पटना शहर में समाजवाद ला दिया. आम शहरवासियों व खास मुहल्लों के अलावा लगभग सभी इलाकों में जलजमाव की समस्या हो गयी. बड़े नेताओं व विधानसभा से लेकर सचिवालय व अन्य सरकारी कार्यालयों में भी जल जमाव की समस्या हो गयी. जानकारी के अनुसार पथ निर्माण नंद किशोर यादव, शिक्षा मंत्री केएन वर्मा, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निजी आवास राजेंद्र नगर में भी पानी भर गया.
कृषि मंत्री डा प्रेम कुमार घर के अलावा बेली रोड से शास्त्री नगर मार्ग की तरफ कई वीआइपी लोगों के आवास में भी पानी लबालब रहा. इको पार्क के सामने भी कई मंत्रियों के आवास भी पानी भरने की सूचना रही.
वहीं, वीरचंद पटेल पथ के किनारों में पानी लगने के कारण कई राजनीतिक पार्टी कार्यालयों में पानी इसके अलावा विकास भवन में भी जल जमाव की समस्या हो गयी. विधानसभा परिसर व आसपास के क्षेत्रों में तो सुबह से ही पानी जमा रहा. इसके अलावा नगर निगम के कई अंचल कार्यालयों में भी पानी भरा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










