एक सप्ताह टल सकता है राष्ट्रीय परिषद का खुला अधिवेशन

Updated at : 29 Sep 2019 4:13 AM (IST)
विज्ञापन
एक सप्ताह टल सकता है राष्ट्रीय परिषद का खुला अधिवेशन

पटना : राज्य में विधानसभा की पांच और लोकसभा की एक सीट के लिए 21 अक्तूबर को हाेने वाले उपचुनाव को लेकर जदयू के राष्ट्रीय परिषद का खुला अधिवेशन एक सप्ताह के लिए टल सकता है. वहीं जदयू संगठन चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नीतीश कुमार चार अक्तूबर को नामांकन कर सकते हैं. पहले […]

विज्ञापन

पटना : राज्य में विधानसभा की पांच और लोकसभा की एक सीट के लिए 21 अक्तूबर को हाेने वाले उपचुनाव को लेकर जदयू के राष्ट्रीय परिषद का खुला अधिवेशन एक सप्ताह के लिए टल सकता है. वहीं जदयू संगठन चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नीतीश कुमार चार अक्तूबर को नामांकन कर सकते हैं.

पहले राष्ट्रीय परिषद का खुला अधिवेशन 19-20 अक्टूबर को राजगीर में होना तय था, लेकिन फिलहाल नयी तिथि की घोषणा नहीं हुई है. बता दें कि राज्य की पांच विधानसभा सीटों किशनगंज, सिमरी बख्तियारपुर, दरौंदा, नाथनगर और बेलहर में 21 अक्तूबर को उपचुनाव (मतदान) होगा.
साथ ही केवल एक लोकसभा संसदीय सीट समस्तीपुर के लिए भी इसी दिन 21 अक्तूबर को उपचुनाव होगा. 24 अक्तूबर को चुनाव परिणाम जारी होगा. इस उप चुनाव को लेकर राज्य के सात जिलों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है. दरभंगा में समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के दो विधानसभा क्षेत्र होने के कारण आदर्श आचार संहिता लागू हुई है.
पांच को नामांकनपत्रों की जांच होगी
जदयू के राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान ने कहा है कि जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए चार अक्तूबर तक नामांकन होगा. पांच अक्तूबर को नामांकनपत्रों की जांच होगी. छह अक्तूबर तक नाम वापसी हो सकती है. यदि जरूरत पड़ी तो 13 अक्तूबर को चुनाव होगा अन्यथा उम्मीदवार का निर्विरोध चयन होगा. नये राष्ट्रीय अध्यक्ष की आधिकारिक घोषणा राष्ट्रीय परिषद के खुले अधिवेशन में होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन