पटना : मिर्जापुर-इलाहाबाद रेलखंड पर 11 को विलंब से चलेंगी ट्रेनें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Sep 2019 9:30 AM
विज्ञापन
पटना : मिर्जापुर-इलाहाबाद रेलखंड पर स्थित ऊंचडीह रेलवे स्टेशन पर रूट रिले इंटरलॉकिंग कार्य किया जायेगा. इस कार्य की वजह से 10 व 11 अक्तूबर को मिर्जापुर-इलाहाबाद रेलखंड पर ट्रेन परिचालन बाधित रहेगा. इसकी वजह से कई ट्रेनें विलंब होकर चलेंगी. विलंब से चलने वाली ट्रेनें – 11 अक्तूबर को ट्रेन संख्या 12142 पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक […]
विज्ञापन
पटना : मिर्जापुर-इलाहाबाद रेलखंड पर स्थित ऊंचडीह रेलवे स्टेशन पर रूट रिले इंटरलॉकिंग कार्य किया जायेगा. इस कार्य की वजह से 10 व 11 अक्तूबर को मिर्जापुर-इलाहाबाद रेलखंड पर ट्रेन परिचालन बाधित रहेगा. इसकी वजह से कई ट्रेनें विलंब होकर चलेंगी.
विलंब से चलने वाली ट्रेनें
– 11 अक्तूबर को ट्रेन संख्या 12142 पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस जीवनाथपुर व माण्डा रोड के बीच 50 मिनट की देरी से चलेगी.
– 10 अक्तूबर को ट्रेन संख्या 18102 जम्मूतवी-टाटा एक्सप्रेस फतेहपुर व मेजा रोड के बीच 50 मिनट की देरी से चलेगी.
– 11 अक्तूबर को ट्रेन संख्या 12506 आनंद विहार-कामाख्या नार्थ इस्ट एक्सप्रेस फतेहपुर व मेजा रोड के बीच 50 मिनट की देरी से चलेगी.
– 11 अक्तूबर को ट्रेन संख्या 12820 आनंद विहार-भुवनेश्वर ओड़िशा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस फतेहपुर व मेजा रोड के बीच 50 मिनट की देरी से चलेगी.
– 10 अक्तूबर को ट्रेन संख्या 12396 अजमेर-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस फतेहपुर व मेजा रोड के बीच 40 मिनट की देरी से चलेगी.
– 11 अक्तूबर को ट्रेन संख्या 12488 आनंद विहार-जोगबनी सीमांचल एक्सप्रेस फतेहपुर व मेजा रोड के बीच 40 मिनट की देरी से चलेगी.
– 10 अक्तूबर को ट्रेन संख्या 12312 कालका-हावड़ा मेल फतेहपुर व मेजा रोड के बीच 30 मिनट की देरी से चलेगी.
– 10 अक्तूबर को ट्रेन संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस मानिकपुर व मेजा रोड के बीच 50 मिनट की देरी से चलेगी.
दो स्पेशल ट्रेनों में जोड़ा एक-एक स्लीपर कोच
पटना : गया में पितृपक्ष मेला के दौरान यात्रियों को आने-जाने में परेशानी नहीं हो. इसको लेकर पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने ट्रेन संख्या 01711/01712 जबलपुर-गया-जबलपुर स्पेशल और ट्रेन संख्या 01659/01660 हबीबगंज-गया-हबीबगंज स्पेशल ट्रेन चलायी जा रही है. लेकिन, दोनों स्पेशल ट्रेनों में स्लीपर कोच की का अभाव होने से यात्री परेशान है. यात्रियों की डिमांड पर दोनों ट्रेनों में एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










