ePaper

बिहार में नहीं चलेंगी झारखंड नंबर की गाड़ियां : सुशील मोदी

Updated at : 19 Sep 2019 6:41 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में नहीं चलेंगी झारखंड नंबर की गाड़ियां : सुशील मोदी

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि झारखंड में रजिस्टर्ड गाड़ियों को बिहार में चलने की अनुमति नहीं दी जायेगी. जिनके पास पड़ोसी राज्य में रजिस्टर्ड गाड़ी है, उन्हें तय समय के अंदर बिहार में अपना रजिस्ट्रेशन करा लेना होगा. इस समय सीमा के बाद इन गाड़ियों को बिहार में चलने नहीं […]

विज्ञापन
पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि झारखंड में रजिस्टर्ड गाड़ियों को बिहार में चलने की अनुमति नहीं दी जायेगी. जिनके पास पड़ोसी राज्य में रजिस्टर्ड गाड़ी है, उन्हें तय समय के अंदर बिहार में अपना रजिस्ट्रेशन करा लेना होगा.
इस समय सीमा के बाद इन गाड़ियों को बिहार में चलने नहीं दिया जायेगा. मंगलवार को मुख्य सचिवालय सभागार में राज्य के सभी वाहन डीलरों के साथ हुई बैठक में उन्होंने कहा कि खरमास और पितृपक्ष के कारण अभी राज्य में चारपहिया वाहनों की बिक्री घटी है. इसके बाद वाहनों की बिक्री बढ़ने की संभावना है.
जहां तक वाहनों पर लगने वाले जीएसटी का मामला है, तो इसमें किसी तरह की कटौती नहीं की जायेगी. इसके पहले परिवहन सचिव संजय अग्रवाल ने कहा कि बिहार में चारपहिया वाहनों की बिक्री में कमी आयी है. लेकिन दोपहिया और तीन पहिया वाहनों की बिक्री बढ़ गयी है. बैठक में डीलरों ने कहा कि पिछले 18 साल में वाहन सेक्टर में यह बड़ी मंदी है.
पिछले साल की तुलना में उनके शो-रूम से वाहनों की बिक्री में 60% की कमी आयी है. सभी डीलरों ने सरकार से तत्काल राहत का इंतजाम करने की मांग की है. डिप्टी सीएम ने कहा कि वाहनों की बिक्री में चार फीसदी की गिरावट आयी है. उसके कारण दूसरे हैं. कुछ समय के बाद इसकी स्थिति ठीक हो जायेगी. फिलहाल उन्होंने जीएसटी कम करने की किसी तरह की संभावना से इन्कार कर दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन